स्टॉप डैम में फंसीकोटाडोल-कमर्जी मुख्य मार्ग हुआ बाधित, मौके पर पहुंची पुलिस
महेंद्रगढ़:महेंद्रगढ़ जिले में लगातार बारिश के बाद बनास और मवई नदी उफान पर हैं। नदी के तेज बहाव में एक कार बह गई और बहते हुए स्टॉप डैम में जाकर फंस गई। घटना के बाद कोटाडोल-कमर्जी मुख्य मार्ग बाधित हो गया है।
सूचना मिलते ही कोटाडोल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। नदी में तेज बहाव के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

