Homeछत्तीसगढ़रायपुर में चाकूबाजी:पुरानी रंजिश में पांच बदमाशों ने किया युवक पर ...

रायपुर में चाकूबाजी:पुरानी रंजिश में पांच बदमाशों ने किया युवक पर हमला, बीच-बचाव करने आई महिला को भी मारा चाकू; आरोपी गिरफ्तार

शव मिलने से इलाके में सनसनी

रायपुर। में दो अलग-अलग मामले सामने आए है. पुरानी रंजिश को लेकर पांच बदमाशों ने खोखापरा तालाब के पास एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों को रोकने और बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उरला थाना क्षेत्र में आज सुबह  एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। शव किन परिस्थितियों में मिला और व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments