2 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि से बनेंगे पक्के आशियाने, अधूरा काम छोड़ने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाईसमाचार क्रमांक 2
तिल्दा-नेवररा-नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 108 हितग्राहियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. वर्मा ने हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र सौंपे और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान का सपना पूरा करने में मदद मिल रही है।

बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 2 करोड़ 82 लाख 2 हजार 850 रुपए की राशि हितग्राहियों के खातों में जाएगी। इसमें 32 हजार 850 रुपए गृह प्रवेश के दौरान खर्च किए जाने हैं। वहीं कार्यक्रम में अधूरे मकानों को लेकर भी गंभीर चेतावनी दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ अमिताभ शर्मा ने कहा कि कुछ ठेकेदारों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं, जिन्होंने हितग्राहियों से राशि लेने के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया। ऐसे ठेकेदारों से सावधान रहने की अपील की गई है।
सीएमओ अमिताभ शर्मा ने कहा कि मकानों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ रिकवरी के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र हाथ में आते ही हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई परिवारों के लिए यह सिर्फ एक सरकारी प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि अपने पक्के घर के सपने की शुरुआत है

