Homeछत्तीसगढ़बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता:सुप्रीम कोर्ट का आदेश;...

बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता:सुप्रीम कोर्ट का आदेश; कहा- उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सभ्य समाज की पहचान

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि सीनियर सिटीजन्स अपने बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि बढ़ती उम्र का मतलब असुरक्षा या अपमान नहीं होना चाहिए। हर व्यक्ति को जीवनभर गरिमा के साथ जीने का अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को भी पलट दिया, जिसमें बेटे और बहू को मकान से बेदखल करने के ट्रिब्यूनल कोर्ट के आदेश को रद्द किया गया था। कोर्ट ने कहा कि बुजुर्गों की गरिमा के लिए ट्रिब्यूनल के पास बच्चों को संपत्ति से निकालने का आदेश देने का अधिकार है।

जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने कहा कि कानून का मकसद बुजुर्गों की गरिमा और सुरक्षा तय करना है। सभ्य समाज का स्तर अक्सर इस बात से तय होता है कि वह अपने बुजुर्गों को कितनी गरिमा, सम्मान और सुरक्षा देता है।

यह मामला लखनऊ के विकास नगर निवासी रवि कांत गुप्ता की अपील से जुड़ा था। गुप्ता ने 5 जून 2022 को अपने बेटे को मकान से निकालने के लिए जिला मजिस्ट्रेट के पास आवेदन दिया था।

यह मकान उनकी खुद की खरीदी हुई संपत्ति थी। मामला तब सामने आया, जब गुप्ता की 81 साल की मां को घर छोड़कर वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

SDM ने 15 नवंबर 2022 को बेटे की बेदखली का आदेश दिया। जिला मजिस्ट्रेट ने 9 अगस्त 2023 को इसे बरकरार रखते हुए बेटे और बहू को मकान खाली करने का निर्देश दिया।

हाईकोर्ट ने बेदखली का आदेश रद्द किया था

बेटे और बहू ने SDM और जिला मजिस्ट्रेट के आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने कहा था कि 2007 का कानून बुजुर्गों को अपनी संपत्ति से बच्चों को बेदखल करने का अधिकार नहीं देता। इसके बाद दोनों आदेश रद्द कर दिए गए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट ने ट्रिब्यूनल के आदेश में दखल देकर गलती की। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भरण-पोषण और सुरक्षा के लिए जरूरी होने पर ट्रिब्यूनल बेदखली का आदेश दे सकता है।

कोर्ट ने कहा कि एक्ट की धारा 7 के तहत ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं और धारा 8 उन्हें सिविल कोर्ट जैसी शक्तियां देती है। वहीं, धारा 27 सिविल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र पर रोक लगाती है। इसलिए ट्रिब्यूनल को कानून के उद्देश्य को लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाने की शक्ति भी है।

कोर्ट ने 2021 के फैसले का भी हवाला दिया

  • कोर्ट ने एस. वनिता बनाम डिप्टी कमिश्नर (2021) मामले का हवाला देते हुए कहा कि माता-पिता या वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और सुरक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर ट्रिब्यूनल बेदखली का आदेश दे सकता है। यानी संपत्ति से बच्चों को हटाना भी बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा का एक तरीका हो सकता है।
  • कोर्ट ने बताया कि यही कानूनी स्थिति बाद में समटोला देवी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार (2025) और कमलकांत मिश्रा बनाम एडिशनल कलेक्टर (2025) मामलों में भी दोहराई गई।

2007 कानून में बुजुर्गों के अधिकार…

बच्चों से भरण पोषण जरूरत पड़ने पर माता-पिता बेटे- बेटी से खाना कपड़े घर और इलाज का खर्च मांग सकते हैं.

मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल में शिकायत..

बुजुर्ग खुद या उनकी ओर से अधिकृत व्यक्ति ट्रिब्यूनल में आवेदन कर सकता है .

बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने का अधिकार…

सुरक्षा और भरण पोषण के लिए जरूरी होने पर ट्रिब्यूनल बच्चों को संपत्ति से निकलने का आदेश दे सकता है.

संपत्ति ट्रांसफर रद्द करने का अधिकार
देखभाल की शर्त पर दी गई संपत्ति की देखभाल न होने पर ट्रांसफर रेड कराया जा सकता है.

बुजुर्गों के लिए कानून में सुरक्षा के और प्रावधान.. देखभाल की जिम्मेदारी वाले व्यक्ति द्वारा बुजुर्गों को जानबूझकर छोड़ने पर 3 महीने तक जेल या ₹5000 जुर्माना हो सकता है.

इलाज और मेडिकल सुविधा..
राज्य सरकारों को वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिकल और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है.
वृद्धा आश्रम का प्रावधान..

जरूरतमंद नागरिकों के लिए राज्य सरकारों को वृद्ध आश्रम स्थापित करने का प्रावधान है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments