रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और नवजात को बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 16 साल की पीड़िता ने अपने पिता पर लगातार करीब 3 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने आरोपी पिता बुआ समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने से जुड़े लोग भी शामिल हैं। पीड़िता ने बताया कि अमलीडीह क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर पिता ने उसे जबरन शराब पिलाई और मारपीट कर दुष्कर्म किया।फिर लगातार सेक्स करता रहा । इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी।दुबारा गर्भवती हुई , पीड़िता ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद आरोपियों पर नवजात शिशु को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप है।
बेटी से 3 साल तक रेप, 2 बार गर्भवती हुई
यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच गुटबाजी के आरोपों को लेकर भाजपा ने अब रामायण के वीडियो के जरिए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है।भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि भूपेश बघेल को उनके ही चेले देवेंद्र यादव की सीधी चुनौती मिल रही है।भाजपा का आरोप है कि यूथ कांग्रेस चुनाव के मुद्दे पर कांग्रेस दो गुटों में बंट चुकी है। एक तरफ भूपेश बघेल का गुट है, तो दूसरी तरफ देवेंद्र यादव अपना गुट खड़ा कर उन्हें चुनौती दे रहे हैं।भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि जिस भूपेश बघेल ने देवेंद्र यादव को आगे बढ़ाया, आज वही देवेंद्र उनके सामने खड़े नजर आ रहे हैं।
धमतरी के रिसाई पारा इलाके में एक घर के अंदर कथित रूप से चल रही चंगाई सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर सभा का विरोध किया और आयोजकों पर इलाज के नाम पर लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया।हिंदू संगठनों का दावा है कि सभा में लोगों को बीमारी ठीक होने का भरोसा दिलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। संगठनों ने यह भी आरोप लगाया कि केरल से लड़कियों को बुलाकर ऐसी सभाएं आयोजित कराई जा रही हैं।विरोध के दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। धर्मांतरण के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी .
धमतरी में चंगाई सभा को लेकर हंगामा, धर्मांतरण करने का आरोप
जयपुर में 12 दिन पहले हुई 27 साल के महेश मीणा की संदिग्ध मौत अब रिश्तों, भरोसे और कथित साजिश की ऐसी कहानी बन गई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.जिस रिश्ते को सात जन्मों का बंधन माना जाता है, उसी रिश्ते में अब पत्नी पर पति की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगा है.यही नहीं, आरोपी पत्नी अपने पति की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार तक गई और घर लौटकर अनजान बनकर रोती-बिलखती रही. लेकिन अब सामने आए CCTV फुटेज और एक कथित वीडियो ने जहरीले राज उगल दिए हैं.
जयपुर में पति की हत्या के बाद पत्नी का नाटक!
पंजाब के फिरोजपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गुरुहरसहाय इलाके के गांव टीटू खेड़ा में दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन का कहना था कि मंडप में जिस युवक को दूल्हे के रूप में लाया गया, वह उस लड़के से अलग था जिसकी तस्वीर उसे शादी के लिए दिखाई गई थी. जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के छतरगढ़ से बारात गांव टीटू खेड़ा पहुंची थी. दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हुआ था और शादी की तैयारियां की गई थीं. बारात पहुंचने के बाद शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं. इसी दौरान जब दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया..
फोटो किसी और की, दूल्हा कोई और बारात बैरंग लौटी
छत्तीसगढ़ के भिलाई में 3 नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 59 साल के एक दुकानदार पर है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्चियों को चॉकलेट और नड्डा देने का लालच देकर अपनी दुकान में बुलाता था। वहां उसने तीनों बच्चियों से रेप किया।मामले की शिकायत सोमवार रात छावनी थाने में की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। तीनों बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
भिलाई में चॉकलेट देने के बहाने 3 बच्चियों से रेप

