रायपुर में चाकूबाजी की घटनाए रुकने की बजाय बढती जा रही है,अब तो बदमाश दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने लगे है .खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी स्थित रामेश्वर नगर में आज मंगलवार सुबह एक युवक पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया..।संजय चंद्राकर नाम का युवक जब अपने घर की तरफ आ रहा था. इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर बदमाश अरविंद वर्मा ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया…। फिर गाली-गलौज करते हुए उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया…। चाकू युवक की कोहनी पर लगा जिससे वह घायल हो गया…। वह अपनी जान बचाने के लिए आवाज लगाकर दौड़कर भागने लगा -हल्ला सुनकर घर से कुछ महिलाए बाहर आ गई और बिच बचाव कर युवक की जान बचाई।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है…। जिसमें साफ दिख रहा है कि हमले के दौरान हो-हल्ला सुनकर एक घर की महिलाएं दौड़कर बाहर आई और बीच-बचाव करके बदमाश को रोक रही है …। जिससे कि पीड़ित की जान बच पाई. इस दौरान आरोपी लगातार उस पर चाकू से हमले करने की कोशिश करता रहा…। बताया जा रहा है कि आरोपी अरविंद वर्मा उर्फ लल्ला भनपुरी इलाके का हिस्ट्रीशीटर है।..खमतराई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
आपको बता दे एक दिन पहले यानि की सोमवार दोपहर ढाई-तीन बजे के करीब गुढ़ियारी इलाके के सुखराम नगर स्थित टिकेश्वरी चौहान के घर में दरवाजे को धक्का देकर 2 नकाबपोश बदमाश जबरन घुस गए उस समय महिला घर पर अकेली थी।
बदमाशों ने चाकू दिखाकर महिला के हाथ-पैर बांध दिए। फिर अलमारी की चाबी मांग कर लॉकर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी एक लाख रुपए कुल 8 लाख का माल लेकर फरार हो गए। इस मामले में गुढ़ियारी पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है ..