Homeछत्तीसगढ़अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की छत पर मिली खून से लथपथ मासूम बच्ची...

अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की छत पर मिली खून से लथपथ मासूम बच्ची की लाश, इलाके में सनसनी!

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज एक 5 साल की बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में खून से सनी मिली है।मासूम बच्ची के साथ रेप करने के बाद उस बच्ची को बेरहमी से कत्ल करने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची कल शाम चॉकलेट लेने गई थी, लेकिन दोबारा लौटी नहीं। वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक गीतांजली सिटी कॉलोनी से लगे स्वर्णिम एरा कॉलोनी  में बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा है। बिल्डिंग में कोनी क्षेत्र के मजदूर परिवार सहित रहते है और काम भी करते हैं। इन्हीं मजदूरों में से एक मजदूर की बेटी की हत्या हुई है।

आज सुबह एक मजदूर छत पर गया था इस दौरान उसने देखा कि खून से सनी एक बच्ची मरी हालत में पड़ी है।  वह घबरा गया। तत्काल छत से नीचे उतरा और आसपास मौजूद साथियों को जानकारी दी इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही एसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया  टीम मौके से सबूत जुटा रही है। डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर है।

मृत बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार बच्ची चॉकलेट लेने गई थी, लेकिन वह दोबारा लौटी नहीं। बच्ची की हर जगह तलाश की गई, लेकिन नहीं मिली और आज सुबह खून से सनी उसकी लाश मिली  ।बच्ची के परिवार ने किसी से दुश्मनी से भी इनकार किया है।

बताया जा रहा है कि बच्ची के सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं मन जा रहा है आरोपी ने बच्ची से बेरहमी से क्रूरता की है। पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments