Homeछत्तीसगढ़अफेयर के शक में लात-घूंसे और डंडों से पीटकर पत्नी को मारडाला;...

अफेयर के शक में लात-घूंसे और डंडों से पीटकर पत्नी को मारडाला; 3 दोस्तों संग मिलकर जलाई लाश.सभी जेल गए

रायगढ़-छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में एक दिलदहला देनेवाली घटना सामने आई है. एक पति ने अफेयर के शक में  पत्नी को पीट-पीट कर मर डाला ..  हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए 3 दोस्तों के साथ लाश को जला दिया।गांव के लोगों को हाथ-पैर और खोपड़ी समेत कई कंकाल देखे तो पुलिस को खबर की ।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका आरोपी की दूसरी पत्नी थी, आरोपी अमृत केरकेट्टा 65 साल की पहली पत्नी का देहांत होने के बाद  कमरई गांव की रहने वाली जयमति विश्वकर्मा 40 साल से शादी की थी।

बताया जाता है 20 फरवरी की रात को पति-पत्नी दोनों  बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अफेयर के शक को लेकर दोनों में विवाद हो गया आरोपी पति कहने लगा कि तुम्हारा किसी और से अफेयर है..। विवाद बढ़ने के बाद अमृत अपनी पत्नी को पीटने लगा..नशे की हालत में उसने पहले लात-घूंसों से उसकी पिटाई की, फिर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने गांव के ही तीन दोस्त मयंक यादव, श्रवण यादव और राजेंद्र केरकेट्टा को बुलया ।

इस दौरान चारों दोस्तों ने घर में बैठकर सबूत छिपाने के लिए साजिश रची फिर सभी  मिलकर लाश को खेत में ले गए। जहां बहुत सारा पैरा एकत्रित कर शव को जला दिया…। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए।

21 फरवरी की सुबह गांव के चैन सिंह, धनाराम चौहान, गोपाल राठिया, चुमन राठिया और कमलधर राठिया शौच करने अखराडाड झाबर की ओर गए थे। इस दौरान उन्हें जले हुए पैरा के पास कंकाल दिखे, जिससे वह घबरा गए। गांव में आकर पुलिस को सूचना दी

कापू थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची जांच करने पर पता चला कि अमृत केरकेट्टा की पत्नी गायब है.. अमृत केरकेट्टा से पूछताछ की गई, लेकिन वह पुलिस को गुमराह करता रहा।

पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि कंकाल जयमति विश्वकर्मा के ही हैं। पुलिस ने 24 फरवरी को अमृत केरकेट्टा को गिरफ्तार किया साक्ष्य छिपाने में मदद करने वाले साथी फरार हैं। अमृत केरकेट्टा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments