Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग शहरों में आगजनी की घटना: 40 लाख का...

छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग शहरों में आगजनी की घटना: 40 लाख का सामान जलकर राख हुआ,4 झुलसे

अंबिकापुर,\कोरबा\ बालोद -छत्तीसगढ़ में रविवार की रात अलग अलग शहरो पर आगजनी की घटना हुई। अंबिकापुर के महामाया रोड में स्थित हार्डवेयर दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई। आगजनी में करीब 40 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

एक अन्य घटना कोरबा की है  यहा चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए पहले चोरी की और फिर घर में आग लगा दी। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में स्थित SECL क्वाटर नंबर एम 1194 की है।इसी तरह बालोद के नयापारा इलाके में एक घर में अचानक आग लग गई। जब परिवार और आसपास के लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में 4 झुलस गएइसमें एक महिला शामिल है ।

अंबिकापुर में आगजनी का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है..। दुकान के ऊपर स्थित निवास में मौजूद व्यवसायी के परिवार के पांच सदस्यों को छत के रास्ते बाहर निकाला गया। दमकल की तीन टीमों ने आग पा काबू पा लिया। आगजनी में करीब 40 लाख रुपए के पेंट, थिनर और अन्य सामान जल गए।

घटना के समय दुकान के संचालक शुभम जैन के परिवार के पांच सदस्य दुकान के ऊपर स्थित निवास पर आराम कर रहे थे। दुकान का शटर बंद होने के कारण आगजनी की जानकारी देर से मिली। दुकान में रखे गए पेंट के डब्बे फूटने लगे तो संचालक को आग लगने का आभास हुआ।

दुकान के संचालक शुभम जैन जब नीचे पहुंचे, तब तक पूरी दुकान भीषण आग की चपेट में आ चुकी थी। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पानी की कोशिश शुरू हुई। शुभम जैन के परिवार के पांच सदस्य छत के रास्ते पड़ोस की छत तक पहुंचे और बाहर निकले।

दुकान के शटर को जेसीबी और हाइड्रा वाहन बुलाकर तोड़ा गया। दमकल की तीन वाहनों ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments