शादियों में दूल्हे या दुल्हन किसी कारण से रूठ जाएं या शादी से मना करें तो जितनी बातें जेहन में आती हैं, उससे अलग यहां नजर आई। दुल्हन ने लहंगे के नाम पर शादी से इनकार किया और दूल्हे के सामने वरमाला के लिए अपनी बहन को भेज दिया।
यह एक ऐसी शादी का मामला है, जिसके चर्चे खूब निकल गए हैं। वरमाला स्टेज पर दुल्हन की बहन शादी के लिए पहुंच गई। उसे असल दुल्हन ने इस तरह तैयार कर भिजवा दिया था। दुल्हन की जिद के हिसाब का लहंगा नहीं मिलने पर उसने ऐन वरमाला से पहले यह फैसला किया। इसके बाद जब दूल्हे की नजर वरमाला स्टेज पर सामने खड़ी लड़की पर पड़ी तो वह चौंक गया। दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन बदले जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। बवाल बढ़ा तो पता चला कि पसंद का लहंगा नहीं मिलने के गुस्से में यह सब हुआ है। फिर बड़ी मुश्किल से बात बनी और सबकुछ सुलझ सका। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है, लेकिन किसी का घरेलू मामला होने के कारण वीसीएन पत्रकारिता की नैतिकता को ध्यान में रखकर पहचान छिपा रहा है।

