Homeछत्तीसगढ़महासमुंद में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो महिलाओं...

महासमुंद में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

महासमुंद। जिले में सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मरीजों को लेकर ओडिशा जा रही एक एंबुलेंस क्रमांक CG 04 NH 7746 सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हादसा NH-353 पर बागबाहरा थाना क्षेत्र में देवाशीष स्कूल के पास हुआ।

इस हादसा में दो महिलाओं और एक पुरुष सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments