Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है। इस बार कोरबा में उस पर कोयला कारोबारी के पिता से 27.90 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।दीपका के कोयला व्यापारी अंकित सिंह ने 13 नवंबर को दीपका थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अंकित का आरोप है कि दीपक ने उनके पिता महेंद्र सिंह से यह रकम ली थी। बाद में पैसे लौटाने के नाम पर 5 लाख रुपए का चेक दिया, लेकिन वह भी होल्ड था।रकम मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने के साथ एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दीपक टंडन के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर कुल 6 एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

दीपक टंडन ने कोयला कारोबारी के पिता से 28-लाख ठगे

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मुरली होटल में कस्टमर की प्लेट में सांभर में कीड़ा मिला। दरअसल, शुक्रवार सुबह कई ग्राहक डोसा और सांभर खा रहे थे। इसी दौरान एक ग्राहक की प्लेट में सांभर में कीड़ा तैरता दिखाई दिया। इसके बाद उसने दूसरे ग्राहकों को भी दिखाया।लोगों ने इसकी शिकायत होटल के स्टाफ से की तो उन्होंने भी सांभर में कीड़ा होने की बात मान ली। कुछ कस्टमर खाना छोड़कर होटल से बाहर चले गए। इस घटना का वीडियो ग्राहकों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। टीम ने अगले आदेश तक होटल बंद करने के साथ ही वहां खरीद-बिक्री पर भी रोक लगा दी है

कोरबा के मुरली होटल में खाद्य विभाग को गंदगी भी मिली।
सांभर में तैर रहा था कीड़ा, खाना छोड़कर भागे कस्टमर
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब बच्चे अपने साथ पढ़ने वाले बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रहरी बनेंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी सरकारी और निजी हाई स्कूलों और हायर सेकेंडरी स्कूलों में ‘बाल प्रहरी क्लब’ बनाए जाएंगे। ये क्लब बाल विवाह, बाल श्रम, नशा, मानव तस्करी और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का काम करेंगे।इसके अलावा, क्लब के सदस्य लंबे समय तक स्कूल नहीं आने वाले या किसी परेशानी से जूझ रहे बच्चों की पहचान करेंगे। ऐसे बच्चों को दोबारा पढ़ाई से जोड़ने रखने में मदद करेंगे। इस पहल को शुरू करने के लिए 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बीच समझौता (एमओयू) हुआ है।रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय में हुए कार्यक्रम में आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा की मौजूदगी में समझौते पर सहमति बनी। इस दौरान आयोग के सचिव बृजेंद्र सिंह सहित दोनों संस्थाओं के अधिकारी और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में बनाई जाएगी “बाल प्रहरी समिति’

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां बम चबाने से 35 साल के युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बम को रसगुल्ले बताकर युवक को दिया था। जैसे ही युवक ने उसे मुंह में रखा, जोरदार धमाका हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेंद्र बरौतिया के रूप में हुई है। घटना के समय राजेंद्र अपने परिवार के साथ घर के आंगन में आग ताप रहा था। इसी दौरान उसी मोहल्ले में रहने वाला रामभगत बरौतिया वहां पहुंचा। दोनों आग के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी आरोपी ने राजेंद्र को रसगुल्ला बताकर एक चीज खाने के लिए दी। राजेंद्र ने जैसे ही उसे मुंह में रखा, उसमें धमाका हो गया। विस्फोट से उसके मुंह और जबड़े में गंभीर चोटें आईं

खौफनाक मजाक! रसगुल्ला बताकर पड़ोसी को खिला दिया बम

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments