श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। बुधवार दोपहर अखरान इलाके के पास CRPF जवानों पर अचानक फायरिंग की घटना सामने आई है। शुरुआती मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हुए हैं।
हमले के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा बलों की क्विक रिएक्शन टीमों (QRT) को भी मौके पर भेजा गया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को उपचार के लिए अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी

