जशपुर। छठ महापर्व मनाने की खुशियां लेकर बिहार जा रहा एक परिवार रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया। जशपुर जिले के केरसई में कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
इस दर्दनाक हादसे में कुल सात लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है।
परिवार के बिहार पहुंचने से पहले ही हुए इस हादसे ने छठ पर्व की खुशियों के बीच चिंता और मायूसी पैदा कर दी। फिलहाल घायलों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

