बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हैं. कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हो रही है. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता मेंगुरुवार देर रात शुरू हुई बैठक में अप्रैल-मई में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा सकता है.
कहा जा रहा है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी कर सकती है. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं.
इसके साथ ही सीईसी की इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं. इनमें त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शामिल हैं.

