Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई. उस वक्त विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था. बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा. इसके बाद पायलट ने विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया. फ्लाइट नंबर 6E 925 पटना से लखनऊ आ रही थी.बिजली गिरने के बाद पायलट ने स्थिति को संभाला. विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में कुल 104 यात्री सवार थे. घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर उतार लिया गया. किसीकिसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है.

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली

नवा रायपुर में क्रिकेट का बड़ा धमाका होने जा रहा है रायपुर में पहली बार महिला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी यहा मुकाबला होगा 16 अक्टूबर, 18 अक्टूबर और 20 अक्टूबर।यानी नवा रायपुर में तीन मुकाबले… और क्रिकेट प्रेमियों के लिए तीन बड़े मौके! स्टेडियम में दिखेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच,जहां भारतीय महिला टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।  भारत-जिम्बाब्वे भिड़ंत के लिए नवा रायपुर तैयार है…!अब नजरें 16 अक्टूबर पर है !

नवा रायपुर में महिला T20 का रोमांच.भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीन मुकाबले

छत्तीसगढ़ में करीब चार दशक पुराने भूमि उपयोग नियमों को बदलने की तैयारी है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 में संशोधन का मसौदा तैयार किया है। नए प्रस्ताव में आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक, सार्वजनिक-अर्धसार्वजनिक, परिवहन, आमोद-प्रमोद और कृषि भूमि के उपयोग को लेकर अलग-अलग प्रतिबंधित गतिविधियों की सूची तय की गई है। सरकार का कहना है कि इससे भूमि उपयोग व्यवस्था अधिक स्पष्ट, सरल और बदलती जरूरतों के अनुरूप हो सकेगी।प्रस्तावित व्यवस्था में कृषि भूमि पर बड़े वाणिज्यिक परिसर, बड़े मॉल, उच्च घनत्व वाली आवासीय योजनाओं और विभिन्न श्रेणी के उद्योगों पर रोक का प्रावधान है। हालांकि किफायती जन आवास और एकीकृत उपनगर जैसी कुछ गतिविधियों को प्रस्तावित अपवादों में रखा गया है। यानी कृषि जमीन के उपयोग को मनमाने तरीके से बदलकर बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट खड़े करने पर रोक लगाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में चार दशक बाद भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव

रायपुर। नवगठित नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के आरक्षण की तस्वीर अब साफ हो गई है। तमनार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि बड़ी करेली में अध्यक्ष पद अनारक्षित (मुक्त) रहेगा।वहीं इंद्रावती नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया गया। आरक्षण तय होने के बाद अब संबंधित नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के दावेदारों की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।आरक्षण प्रक्रिया के तहत अलग-अलग श्रेणियों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार पदों का आवंटन किया गया। तमनार में महिला आरक्षण होने से अब यहां अध्यक्ष पद के लिए महिला दावेदारों के नामों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, जबकि बड़ी करेली में अनारक्षित सीट होने से सभी वर्गों के दावेदार मैदान में उतर सकते हैं।

नवगठित नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण तय

महासमुंद के बागबाहरा वन परिक्षेत्र के तमोरा में रेंजर और डिप्टी रेंजर को लाठी-डंडों से पीटा गया। इसके बाद दोनों अधिकारियों को करीब 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान रेंजर का पर्स और डिप्टी रेंजर का मोबाइल भी छीन लिया गया।दोनों वन अधिकारियों को एक मकान में बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा घेरे में दोनों को बाहर निकाला। दोनों का मेडिकल भी कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में अधिकारियों के पीठ और कान पर चोट के निशान मिले हैं।वन विभाग के मुताबिक, घटना उस समय हुई, जब टीम को जंगली सुअर के अवैध शिकार और वन्य मांस बेचने की सूचना मिली। इस सूचना पर टीम रात में गश्त पर निकली थी।

रेंजर-डिप्टी रेंजर को लाठी-डंडों से पीटा, 5 घंटे बंधक बनाया

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। 4 लड़कों ने छात्रा और उसकी सहेली को आर्केस्ट्रा स्थल तक छोड़ने का झांसा देकर लिफ्ट दिया। दोनों को बाइक और स्कूटी में बैठाया गया।सहेली को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा दिया गया, लेकिन दूसरी लड़की को सुनसान जगह पर ले गए, वहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गए। हालांकि, एक घंटे के भीतर चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।पुलिस के अनुसार आरोपियों में सुनील कुमार नागेश (19), मंगल राम (24), शैलेन्द्र लकड़ा (29) और एक नाबालिग शामिल है। घटना लुंड्रा थाना क्षेत्र की है।

सरगुजा में आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से गैंगरेप

दुर्ग में बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं एक मजदूर घायल है। देर शाम को अचानक मौसम बदला। निर्माणाधीन मकान के आसपास 2 बार बिजली गिरी। दूसरी बार बिजली गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए।हादसे में लोरमी के मनोहर यादव (20) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिलासपुर के राहुल निषाद (24) गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दुर्ग में कई इलाकों में हल्की धूप के बीच तेज बारिश हुई। कुछ जगहों पर छोटे-छोटे ओले भी गिरे। कोंडागांव में भी दिनभर धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। तेज हवाओं से कई जगह टेंट उखड़ गए।

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से मजदूर की मौत, एक घायल
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments