नई दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास के पास NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रिहा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम से रिहा किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित सभी नेताओ को भी हिरासत से छोड़ दिया गया है।इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। कांग्रेस नेताओं ने NEET-UG 2026 पेपर लीक, छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

राहुल ,गांधी समेत कांग्रेस के सभी नेता रिहा,
राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकभवन के बाहर प्रदर्शन किया। मंगलवार रात विरोध करने पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लोकभवन के गेट तक बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई।बता दें कि नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता धरने पर बैठे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देशभर में कांग्रेस इसी का विरोध कर रही है।दिल्ली में हुए प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, प्रधानमंत्री आवास के बाहर से पुलिस ने हमारे सीनियर नेताओं के साथ मुझे भी बस में बैठा लिया है। एयरपोर्ट की तरफ कहीं लेकर जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने मेरा एक जूता भी ले लिया है।
राहुल गांधी के समर्थन में रायपुर में कांग्रेसियों का धरना
बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। मोहतरा के पास स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही 7 वर्षीय बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने स्टेट हाईवे पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है
तेज रफ्तार बाइक का कहर: 7 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया. ‘करिश्मा का करिश्मा’, ‘कोरा कागज’ और ‘सपना बाबुल का… बिदाई’ जैसे शोज में नजर आ चुकीं ईवा ने दावा किया कि आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान के साथ उनकी शादी प्यार से शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में वह दर्द, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना में बदल गई. सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में ईवा ने बताया कि अलग धर्म होने की वजह से दोनों ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी. हैदर ने मुलाकात के सिर्फ 19 दिन.बाद उन्हें प्रपोज कर दिया था और दोनों ने जल्द ही शादी कर ली.ईवा का दावा है कि शादी के तीसरे दिन ही उन्हें पहली बार हैदर का हिंसक रूप देखने को मिला
सुहागरात के तीसरे दिन की पिटाई, 10 साल बेटी से रही दूर
बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के मेडपार बाजार में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बगदेवा मंदिर के पास धान की रोपाई के लिए खेत जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर चालक की कथित लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे के समय ट्रैक्टर में मेडपार बाजार से सकर्रा की ओर रोपाई के लिए जा रही करीब 19 महिलाएं सवार थीं।हादसे में दो महिलाओं की मौत की सूचना है, जबकि करीब छह महिलाएं घायल हुई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत
कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम नकिया में उफनते सांचर नाले को पार करने की कोशिश एक 28 वर्षीय युवक की जान पर भारी पड़ गई। नाले के तेज बहाव में बाइक समेत बह गए युवक का शव 12 घंटे बाद मंगलवार सुबह घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया। वहीं, इस हादसे में उसका साथी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।जानकारी के अनुसार, वनांचल ग्राम नकिया निवासी 28 वर्षीय राहुल कुमार मंझवार सोमवार को अपने साथी बुधराम मंझवार के साथ घरेलू काम से कोरबा शहर आया था। देर शाम दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले पड़ने वाला सांचर नाला उफान पर था।
उफनते नाले में बाइक समेत बहा राहुल, तीन किमी दूर मिला शव
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी महिला को पैसों का लालच देकर सुनसान जगह पर ले गए थे। वहां उन्होंने कथित तौर पर महिला से रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर एक आरोपी ने गमछे से महिला का गला दबाया, जबकि दूसरे ने पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर हमला कर उसे मार डाला।वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। साथ ही आसपास के लोगों, मजदूरों और ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ की। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र का है।
महिला से रेप की कोशिश, मना करने पर मर्डर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु चेला विवाद में एक किन्नर ने अपने साथी किन्नर की हत्या कर दी। किन्नर तनु खान ने रिया उर्फ राकेश (24) से कहा था कि तुम मुझे अपना गुरु बनाओ नहीं तो तुम्हें मांगने खाने नहीं दूंगी, जिस पर रिया ने साफ कह दिया कि न मेरा कोई गुरु है और न मैं किसी का चेला हूं।इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि रिया ने तनु की पिटाई कर दी। घायल अवस्था में उसे गला दबाकर मार डाला। फिर साथियों संग मिलकर लाश को धान के खेत में फेंककर भाग गए थे। पुलिस ने आरोपी रिया को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

