Homeछत्तीसगढ़रायपुर में युवक की हत्या से सनसनी, पुराने महिला थाने के पास...

रायपुर में युवक की हत्या से सनसनी, पुराने महिला थाने के पास मिला शव

नेहरू नगर निवासी युवक की हत्या, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस; लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से बढ़ी चिंता

रायपुर-रायपुर शहर में एक बार फिर हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी। पुराने महिला थाने के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी युवक के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का दावा किया गया है।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में हाल के दिनों में लगातार हत्या और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments