सूरजपुर। लाटोरी चौकी क्षेत्र के सोनगरा में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर खड़े ट्रक से एक कार अनियंत्रित होकर जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
लाटोरी चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और मृतक व घायल युवक से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

