रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई है। कचना स्थित पीएम आवास के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने गैस गोदाम के मुंशी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई है।फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई संबंधी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
रायपुर: विधानसभा इलाके में आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर डेढ़ लाख की लूट
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गर्भवति ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के गेट के सामने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात ने दम तोड़ दिया, वहीं मां की हालत गंभीर है। दरअसल, परिवार बुधवार रात करीब 11 बजे महिला को गणेशपुर अस्पताल लेकर आया था, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र का दरवाजा बंद था।परिवार के लोग दरवाजा पीटते रहे, आवाज लगाते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसी दौरान अस्पताल के गेट के सामने ही महिला की डिलीवरी हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलने पर CMHO डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने पीएचसी गणेशपुर में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक राजेश पटेल और सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) प्रमिला गिरी को सस्पेंड कर दिया है।
सूरजपुर में अस्पताल के गेट पर डिलीवरी, नवजात की मौत
उत्तराखंड की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. मंत्री ने पति पर पहली शादी की बात छिपाने, दूसरी महिलाओं से संबंध रखने, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया.रेखा आर्या ने इस मामले में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया है, जिसने उन्हें अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने के लिए मजबूर किया. साथ ही.अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह रोते हुए सब बात बता रही हैं.
पति के दूसरी महिलाओं से संबंध. उत्तराखंड की मंत्री रेखाने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 24 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवती ने छत्तीसगढ़ी में सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में उसने एक युवक पर मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक संबंध बनाने और भाई समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।युवती ने नोट में युवक को सजा दिलाने और अपने लिए न्याय की मांग की है। युवती दुर्ग के एक प्राइवेट संस्थान में काम करती थी। परिजनों के मुताबिक, युवक पिछले करीब 2 महीने से उसे परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। पहले भी जेल जा चुका है।के दिन युवती घर में अकेली थी। ड्यूटी से लौटे भाई ने दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसी की मदद से अंदर जाकर देखा, तो वह फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मरना नहीं चाहती, लेकिन मजबूर हूं’…युवती ने लगाई फांसी:
कांकेर-केशकाल सीमा क्षेत्र में तेंदुए के हमलों से दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे के भीतर तेंदुए ने 12 लोगों पर हमला किया है। इस हमले में एक गर्भवती महिला की मौत होने की खबर है।घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और क्षेत्र में मॉनिटरिंग की जा रही है।वन विभाग ने लोगों को जंगल और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अकेले जाने से बचने तथा तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की सलाह दी गई है।लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए क्षेत्र में सतर्कता बरतने की जरूरत है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही वन विभाग की टीम स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।
केशकाल;तेंदुए का 24 घंटे में 12 लोगों पर हमला, गर्भवती महिला की मौत
सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘रूसी लव स्टोरी’ की कहानी फर्जी निकली है वीडियो को भागलपुर के राहुल यादव और रूस की युवती जूली की प्रेम कहानी बताकर शेयर किया जा रहा था. दावा किया जा रहा था कि विदेशी युवती अपने प्रेमी से मिलने भागलपुर के राजापुर गांव पहुंची है और दोनों नवंबर में शादी करने वाले हैं. लेकिन वीडियो की पड़ताल में सच्चाई कुछ और ही निकली.वायरल वीडियो में जिस युवक को भागलपुर का राहुल यादव बताया जा रहा था, उसकी पहचान पूर्णिया जिले के गढ़बनैली गांव निवासी नमित कुमार के रूप में हुई है.वहीं, युवती को रूस की नागरिक बताकर ‘जूली’ नाम दिया गया था, जबकि मिली जानकारी के मुताबिक वह ब्रिटेन की नागरिक एंड्रिया कोनोली हैं.
न रूस की जूली, ना भागलपुर का राहुल..लव स्टोरी निकली फर्जी
कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर उतर आया। फसलों की बर्बादी और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पसान बस स्टैंड चौक पर चक्काजाम कर दिया। इससे पेंड्रा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।ग्रामीणों के अनुसार पिछले डेढ़ महीने से 60 हाथियों का दल पसान क्षेत्र में एक ही जगह पर डेरा जमाए हुए है। हाथी लगातार खेतों में घुसकर धान की फसलों को रौंद रहे हैं, घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि ग्रामीणों को रात-रात भर जागकर अपने घर और खेत की रखवाली करनी पड़ रही है। दहशत के कारण स्कूल और आंगनबाड़ी तक प्रभावित हो रहे हैं।लगातार बढ़ती समस्या से नाराज होकर ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच विनीता देवी और महिला नेत्री सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

