Homeछत्तीसगढ़सीएम हेल्पलाइन पर 2 लाख शिकायतें, आज कलेक्टरों से जवाब लेंगे मुख्यमंत्री...

सीएम हेल्पलाइन पर 2 लाख शिकायतें, आज कलेक्टरों से जवाब लेंगे मुख्यमंत्री साय

33 जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे
हेल्पलाइन पर दो लाख से अधिक शिकायतें दर्ज
लंबित मामलों और शिकायतों के समाधान की होगी समीक्षा

रायपुर;छत्तीसगढ़ में आम जनता की समस्याओं के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज CM हेल्पलाइन 1076 के कामकाज की समीक्षा करेंगे। दोपहर 3 बजे प्रस्तावित इस बैठक में प्रदेश के सभी 33 जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। हेल्पलाइन पर अब तक दो लाख से अधिक शिकायतें दर्ज होने के बाद सरकार का ध्यान उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर है

शिकायतों के निराकरण पर रहेगा फोकस
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जिलेवार शिकायतों की स्थिति, लंबित मामलों और उनके समाधान की प्रगति की जानकारी लेंगे। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि शिकायतों का निराकरण केवल कागजों में तो नहीं किया गया, बल्कि संबंधित नागरिकों को वास्तविक राहत मिली है या नहीं।मुख्यमंत्री शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों की जवाबदेही पर भी जोर दे सकते हैं।

मुख्य सचिव भी जता चुके हैं चिंता
मुख्यमंत्री की समीक्षा से पहले मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने समस्याओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जरूरत पड़ने पर भौतिक सत्यापन कराने और शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया था ,

सीएम हेल्पलाइन का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने और उनका समय पर समाधान पाने की सुविधा देना है। ऐसे में दो लाख से अधिक शिकायतों के बीच सबसे बड़ी चुनौती लंबित मामलों का निपटारा और लोगों को वास्तविक राहत पहुंचाना है।
आज की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री का जोर शिकायतों के प्रभावी निराकरण और जिला स्तर पर प्रशासनिक जवाबदेही मजबूत करने पर रहने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments