Homeछत्तीसगढ़श्रावण के अंतिम सोमवार पर अल्ट्राटेक बैकुंठ में आस्था का सैलाब, रुद्राभिषेक...

श्रावण के अंतिम सोमवार पर अल्ट्राटेक बैकुंठ में आस्था का सैलाब, रुद्राभिषेक के बाद भंडारे में उमड़ी भीड़

तिल्दा-नेवरा-शहर के समीप स्थित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेट परिसर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रीहनुमान मंदिर परिसर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री शिव रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया। सुबह से शुरू हुआ धार्मिक आयोजन शाम तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, कॉलोनीवासी और आसपास के श्रद्धालु शामिल हुए।

पं. केशरी लाल एवं पं. मनोज तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक एवं पूजन संपन्न कराया। इस दौरान यूनिट हेड श्री कुलकर्णी सपत्नीक मौजूद रहे। फंक्शनल हेड राजीव सिंघल, सुनंदा बाशु, ए.के. सिन्हा सहित विवेक बघेल, अशोक मिश्रा, अभिषेक तेवतिया समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी पूजा में शामिल हुए।
रिमझिम बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। दिनभर मंदिर परिसर में भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। परिसर का माहौल भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

रुद्राभिषेक और हवन-पूजन के पश्चात श्री बैकुंठेश्वर मंदिर समिति एवं शिवभक्तों के सहयोग से भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की। भीड़ इतनी रही कि कई श्रद्धालुओं को अपनी बारी के लिए इंतजार भी करना पड़ा।

कार्यक्रम में अशोक मिश्रा, गिरिराज शंकर मिश्रा, राजेंद्र, गुरुदयाल साहू, कैलाश तिवारी सहित अनेक शिवभक्त मौजूद रहे। भंडारे के सफल संचालन में कामेश्वर प्रसाद, ईश्वर प्रसाद, ईश्वरराव, उत्तम सिंह, रामकुमार ध्रुव सहित सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
श्रावण के अंतिम सोमवार पर अल्ट्राटेक बैकुंठ का यह धार्मिक आयोजन पूरे दिन आस्था और सेवा का केंद्र बना रहा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments