रायपुर: महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पास नहीं होने और इसके लिए कांग्रेस और विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराते हुए भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में आक्रोश मार्च निकल रही है. छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों में इसका आयोजन हो रहा है. रायपुर में भाजपा महिला प्रकोष्ठ द्वारा आक्रोश मार्च का आयोजन किया जा रहा है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता शामिल हो रहे हैं.
बीजेपी की आक्रोश यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिला सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े व लक्ष्मी वर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता आक्रोश रैली में शामिल होंगे.आक्रोश यात्रा दोपहर 3 बजे बलबीर जुनेजा इनडोर स्टेडियम से निकलेगी, जो गणेश मंदिर तिराहा , बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी.
रायपुर ट्रैफिक एडवाइजरी
भारतीय जनता पार्टी के आक्रोश मार्च को लेकर रायपुर कमिश्नरेट ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है. कई सड़कों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंध किया गया है. जिसके तहत रायपुर की कई सड़कों पर एक निर्धारित समय के लिए यातायात प्रतिबंधित रहेगा.
नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के गिरने के विरोध में शहर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी सौरभ जैन के के नेत्र्तव में 200 से अधिक महिलाए रायपुर में आयोजित आक्रोश मार्च में शामिल होगी .रानी जैन कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के गिरने से महिलाओ में भारी आक्रोश है ..

