Homeछत्तीसगढ़ACH रिचा शर्मा रायपुर के करेंसी टावर की लिफ्ट में...

ACH रिचा शर्मा रायपुर के करेंसी टावर की लिफ्ट में फंसी रही ;करीब 10 मिनट बाद टावर के कर्मचारियों ने निकाला बाहर.

रायपुर-रायपुर के करेंसी टावर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक IAS अधिकारी रिचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं। बताया जा रहा है कि लिफ्ट अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच में रुक गई, जिससे वे अंदर ही फंसी रह गईं।

करीब 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहने के बाद टावर के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लिफ्ट को ठीक किया और सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि इस घटना से अधिकारी काफी नाराज दिखीं।
रिचा शर्मा ने इस लापरवाही को गंभीर बताते हुए संबंधित प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती हैं, इसलिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल इस मामले में टावर प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन घटना ने बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।फोट ई जनरटेड

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments