Homeछत्तीसगढ़छातागढ़ पिकनिक स्पॉट में हादसा, शिवनाथ नदी में नाबालिग सहित दो की...

छातागढ़ पिकनिक स्पॉट में हादसा, शिवनाथ नदी में नाबालिग सहित दो की डूबने से मौत, 3 की बची जान

दुर्ग निवासी पांच करीबी लोग रविवार को छुट्टी होने के कारण कोतवाली थाना क्षेत्र के छातागढ़ पिकनिक स्पॉट घूमने गए. छातागढ़ के पास शिवनाथ नदी बहती है. आसपास हरियाली और खूबसूरत वातावरण के कारण अक्सर लोग यहां घूमने आते हैं. पांचों लोगों ने भी दिनभर मस्ती की. शाम करीब 5 बजे सभी ने शिवनाथ नदी में नहाने का प्लान बनाया और एक एककर नदी में उतरे. नहाते समय दो लोग मोहम्मद इकबाल 21 वर्ष और मोहम्मद इशांत 13 वर्ष अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए. बाकी के लोग नदी से बाहर आ गए.

काफी देर बाद भी दोनों के नदी से बाहर नहीं निकलने पर इसकी सूचना दुर्ग पुलिस की दी गई. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च अभियान शुरू किया. घटना के सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे. काफी खोजबीन के बाद देर रात एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है. दुर्ग पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है औऱ जांच शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments