Homeछत्तीसगढ़दर्दनाक हादसा:बारात से लौटते वक्त कार पलटी. दो की मौत चार घायल

दर्दनाक हादसा:बारात से लौटते वक्त कार पलटी. दो की मौत चार घायल

बैकुंठपुर-छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला के बैकुंठपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है…जहां बारात से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई… इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई… जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं…हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई… और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया…

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे… तभी अचानक वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया… और कार सड़क किनारे पलट गई…
हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया… जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए… जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया…घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची… और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है… फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है…इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है… जहां कुछ देर पहले तक खुशियां मनाई जा रही थीं… वहां अब मातम पसरा हुआ है…फिलहाल घायलों का इलाज जारी है… और पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है…

आपको बता दे 23 मार्च को बारात से लौट रही XUV700 कार में आग लग गई, जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोग बाल-बाल बचे थे  दो दिन पहले सूरजपुर में 18 अप्रैल को एसडीएम की बोलेरो एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में घर में घुसकर पलट गई, जिसमें एसडीएम समेत 4 लोग घायल हो गएऐसे में सवाल यही है कि आखिर कब सड़कों पर इस तरह के हादसों पर लगाम लगेगी…फोटो AI जनरटेड

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments