बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के नेतृत्व में तिल्दा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। विकास कार्यों की सराहना करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं पार्षद रानी सौरभ जैन ने कहा की एक समय था जब विकास के लिअए तरसते थे .लेकिन कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के गाव-गाव में विकास कार्य कराए जा रहे है ।
उन्होंने कहा कि मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा तिल्दा क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय एवं जनहितकारी हैं।इन कार्यो से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।उन्होंने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और क्षेत्र प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।
जानकारी के मुताबिक तिल्दा क्षेत्र में प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य तेजी से पूर्ण किए गए हैं। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गया है। वहीं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नल-जल योजनाओं का विस्तार किया गया है, जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों के उन्नयन और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इन प्रयासों से आमजन को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को भी लाभ पहुंच रहा है, जिससे क्षेत्र में समग्र विकास का वातावरण निर्मित हुआ है।
।

