सक्ती;छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वेदांता पावर प्लांट में एक भीषण हादसा हो गया है।मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित प्लांट में अचानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि प्लांट में रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था, तभी अचानक यह बड़ा धमाका हुआ। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।एसपी प्रफुल ठाकुर ने बताया कि बॉयलर का ट्यूब फटने से हादसा होने की जानकारी समाने आई है. हादसे में अब तक 4मजदूरों की मौत हो गई है, कुछ मजदुर गंभीर घायल हैं. कई मजदूर अब भी अंदर फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल, साफतौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता. घायलों और मौत का आंकड़े बढ़ सकता है.

सीएम साय ने जताया दुख
वहीं इस मामले में प्रदेश के सीएम सायका भी बयान सामने आ गया है।सीएम विष्णु देव साव ने कहा कि, घटना दुखद है इस दुख की घड़ी में मृतक और घायलों के परिवार वालों साथ हमारी पूरी संवेदना है। इसकी जांच होगी और जांच में जो दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दोषियों पर होगी कार्रवाई: मंत्री लखनलाल देवांगन
वहीं इस मामले में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का बड़ा बयान सामने आया है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि, इस हादसे के दोषियों के खिलाफ श्रम कानून के तहत कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं मंत्री देवांगन ने घायलों और मृतकों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।इसके साथ ही श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं

