तिल्दा नेवरा -तिल्दा नगर में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कांग्रेस और भाजपाईयो ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया गया । वार्ड 17 में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहां की अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ,और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष एवं पार्षद रानी जैन ने कहा कि अंबेडकर जी के विचार आज भी समाज को समानता न्याय और भाईचारे की दिशा में प्रेम प्रेरित करते है ।पार्षद जैश पैकरा ने बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज में समरसता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का आव्हान किया उन्होंने कहा कि शिक्षा जागरूकता एवं संवैधानिक मूल्यों की प्रति सम्मान ही एक सशक्त और विकसित समाज की आधारशिला है।
भाजपा नेता राम पंजवानी ने कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की संविधान की रचना को पूरी दुनिया सलाम करती है. प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाती मोर्चा चन्द्र कुमार पाटिल ने कहा इस संविधान निर्माता बाबा साहेब के योगदान को ना केवल देश बल्कि दुनिया ने सराहा है, आज उनकी जयंती है, हम सभी उन्हें नमन करते हैं.इस मौके पर उपस्थित लोगों ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया कार्यक्रम में भाजपा के शहर महामंत्री सौरभ जैन, लख्मीचंद नागवानी,धर्मेन्द्र डहरिया ,मनीषा वर्मा ,अमितोष धीरज आदि शामिल हुए ,

इसी तरह वार्ड नंबर 4 में अंबेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता के कृष्णमूर्ति. दुर्गेश नशीने, हरिराम. डॉ नायक. ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। के कृष्णमूर्ति ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के हर नागरिक को एक समान अधिकार दिया। दुर्गेश नशीने ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उनके विचार हमेशा प्रासंगिक बने रहेंगे. निश्चित रुप से वे हमेशा याद किये जाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि आज का यह शुभ दिन भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए गौरव का क्षण है.हम बाबा साहब को नमन करते है .

