Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत

तिल्दा-नेवरा में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत

तिल्दा-नेवरा शहर में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे और बेटी के साथ नेवरा स्थित चॉइस  सेंटर में आधार कार्ड के नवीनीकरण के लिए गई थी। काम पूरा करने के बाद महिला अपने बेटे के साथ पल्सर बाइक से घर लौट रही थी।

इसी दौरान अग्रसेन चौक और गुरु घासीदास चौक के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए, लेकिन महिला ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर जब्त कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।महिला की पहचान परमेश्वरी मानिक पूरी में हुई वो  वार्ड 15 रहती  थी.

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments