Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई है। ASP पंकज पटेल ने इसकी पुष्टि की है। 4 मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया, जहां 8 मजदूरों ने दम तोड़ दिया है। बाकी 10 घायलों की हालत गंभीर है। मजदूर 80% झुलस गए हैं।घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं। रायगढ़ के ही मेट्रो हॉस्पिटल में 3 घायलों का इलाज चल रहा है। 2 मजदूरों को अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 6 गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है।हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों ने हंगामा कर दिया। वे प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। कुछ मजदूर लापता हैं। परिजनों का कहना है कि प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा है। वहीं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

छत्तीसगढ़- वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 12 की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर के गोबरा नवापारा में सोमवार देर रात रेत से भरे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोगों को आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना अभनपुर थाना इलाके की है।पिपरौद-बजरंगपुर के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास देर रात करीब 1:30 बजे रेत से लदी हाइवा सामने से आ रहे खाली ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में सवार लोग केबिन में बुरी तरह फंस गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

रायपुर में हाइवा-ट्रक की भिड़ंत में 3 मौतें:

रायपुर के तिल्दा-नेवरा शहर में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे और बेटी के साथ नेवरा स्थित चॉइस  सेंटर में आधार कार्ड के नवीनीकरण के लिए गई थी। काम पूरा करने के बाद महिला अपने बेटे के साथ पल्सर बाइक से घर लौट रही थी।इसी दौरान अग्रसेन चौक और गुरु घासीदास चौक के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए, लेकिन महिला ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर जब्त कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

तिल्दा-नेवरा में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत

पीएम मोदी सहित मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना  गहरा दुःख व्यक्त किया है।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में एक पावर प्लांट में हुई दुर्घटना दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।सी एम साय ने इस घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताते हुए हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।मुख्य मंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही, हादसे में घायल हुए श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी,
पीएम मोदी ने जताया दुखसीएम साय ने दिए जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अस्पताल के ड्रेसर किशोर कुमार चौहान के रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो 5 हजार रुपए लेकर गिनते नजर आ रहा है। 2 हजार और देने की बात कह रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ड्रेसर को सस्पेंड कर दिया गया है।सरकारी कर्मचारी ने इलाज के बाद पैसा रिम्बर्समेंट के लिए आवेदन दिया था। जिसे पास करने के एवज में रिश्वत मांगी गई। वीडियो में दोनों 45 हजार रुपए इलाज में खर्च और IVF के बारे में बातचीत करते नजर आ रहे हैं।ड्रेसर यह भी कह रहा कि, जिसके साइन से पैसा निकल रहा है, उसको पैसा नहीं देना चाह रहे हो तुम। हम चाहते तो बिल को रायपुर भेज देते। लेकिन रायपुर से पास नहीं होता, क्योंकि IVF का पैसा नहीं मिलता है। हालांकि, पैसे देने वाला शख्स सामने नहीं आया है, न ही कोई शिकायत दर्ज कराई है।

डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के ड्रेसर का 5000 रिश्वत लेते VIDEO

आलबेड़ा गांव में मंगलवार  पहली बार कोई कलेक्टर पहुचा,कलेक्टर नम्रता जैन का काफिला जब आलबेड़ा पहुंचा, तो ग्रामीणों की खुशी का कोई ठिकाना न रहा. ग्रामीणों ने पारंपरिक मांदरी नृत्य के साथ उनका स्वागत किया.गांव की महिलाएं और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर आए. उन्होंने महुआ और सिहाड़ी से बनी माला पहनाकर कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया.कलेक्टर ने औपचारिक बैठक के बजाए महुआ और आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई. यह चौपाल केवल एक बैठक नहीं थी, बल्कि यह संवाद का एक जीवंत माध्यम था.कलेक्टर ने ग्रामीणों से उनकी ही भाषा, गोंडी में बातचीत की. इससे ग्रामीणों को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर मिला. ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को बेझिझक साझा किया, ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव तक कोई सड़क नहीं है. बारिश के दिनों में गांव पूरी तरह से कट जाता है. किसी भी प्रकार की आवाजाही संभव नहीं हो पाती. बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और राशन लाने ले जाने में भारी दिक्कत होती है स्वास्थ्य सुविधा की कमी और बिजली की दिक्कतें.बताई

अबूझमाड़ में ,आजादी के बाद पहली बार पहुंचीं कलेक्टर

कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL के मौजूदा सीजन में चौथी हार झेलनी पड़ी है। उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड चेपॉक में 32 रन से हरा दिया। मंगलवार को 192 रन का टारगेट चेज करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए।  CSK की ओर से नूर अहमद ने तीन विकेट झटके। उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे (28 रन), कैमरन ग्रीन (जीरो) और रिंकू सिंह (6 रन) को पवेलियन भेजा। KKR ने 90 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से रोवमन पॉवेल और रमनदीप सिंह ने अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।CSK की पारी में संजू सैमसन ने 32 बॉल पर 4 चौके और 3 छक्कों के सहारे 48 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 बॉल पर 41 रन की पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने 17 बॉल पर 38 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के मारे।

कोलकाता IPL सीजन में चौथा मैच हारीचेन्नई जीती

छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट की जाँच में  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बॉयलर के पाइप फटने से अचानक गर्म पानी और भाप का तेज बहाव मजदूरों पर गिर पड़ा। उस वक्त कई मजदूर जमीन पर बैठकर लंच कर रहे थे, जिससे वे सीधे इसकी चपेट में आ गए। गर्म पानी से झुलसने के कारण मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लांट का प्रोडक्शन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। पूरे प्लांट की सुरक्षा जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए प्लांट प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं। जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े भी घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और प्लांट प्रबंधन के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की तथा घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

जमीन में बैठकर लंच कर रहे थे मजदूर, तभी हुआ ब्लास्ट,
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments