Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

रायपुर में स्मृति ईरानी ने निगम-मंडल, बोर्ड और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसके बाद पूर्व सांसदों और विधायकों की बैठक भी ली। बैठक में छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। उन्होंने सत्ता और संगठन को एकजुट होकर काम करने के निर्देश दिए।संगठनात्मक कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए जिला अध्यक्षों से बातचीत करने और निगम-मंडल के अध्यक्षों को दौरे करने के निर्देश दिए गए। मंत्रियों को अपने-अपने विभागों के कामकाज में सक्रियता बढ़ाने के लिए भी कहा गया।सांसदों और निगम-मंडल के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में मंत्रियों के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। बैठकों के बाद बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी पार्टी कार्यालय से बिना प्रोटोकॉल के रवाना हुईं।

स्मृति ईरानी की बैठक में मंत्रियों के कामकाज पर सवाल

झांसी में किन्नरों के एक गुट ने पुलिस लाइन के सामने जमकर हंगामा किया. आरोप है कि पांच लोगों ने अर्धनग्न और नग्न अवस्था में सड़क पर प्रदर्शन किया, यातायात रोक दिया और राहगीरों के साथ हाथापाई की. इस दौरान कुछ लोग गाड़ियों के बोनट पर चढ़ गए. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने यातायात रोका राहगीरों से अभद्रता की और गाड़ियों के बोनट पर चढ़ गए. रोकने पर पुलिस से भी भिड़ गए. विवाद किन्नर समाज की प्रमुख बब्ली मौसी और अंशिका के गुट के बीच बताया जा रहा है.

नग्न होकर किन्नरों का सड़क पर हंगामा, ट्रैफिक रोका

छत्तीसगढ़ में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटी समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। पहला हादसा रायपुर के VIP चौक पर हुआ, जहां ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंद दिया। मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 9 साल की बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे नही बचाया जा सका।वहीं, दूसरा हादसा कोरिया जिले के जमदुआरी घाट पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बस और बोलेरो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
रायपुर में ट्रक ने मां-बेटी को कुचला, दोनों की मौत

मऊ में हत्या के आरोपी राजकुमार राजभर को गिरफ्तार किया है . आरोपी ने अदालत में अपनी मौत साबित करने के लिए,उसने AI से बकरे के शव की तस्वीर बनाकर खुद को मृत दिखाने और फर्जी डेथ सर्टिफिकेट हासिल करने की साजिश रची. उसने चिता पर रखे शव की AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी एक तस्वीर का इस्तेमाल करके अपना डेथ सर्टिफिकेट हासिल कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गाजीपुर में एक बकरे का अंतिम संस्कार किया और AI की मदद से अपनी जगह बकरे के शव को दिखाकर कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिश की.साथ ही, उसने स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से जो पैसे लिए थे, उन्हें वापस न करने के लिए भी यह साजिश रची.पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है.

बकरे का हुआ अंतिम संस्कार, AI से बनाई खुद के शव की तस्वीर

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में बसपा पार्षद समेत दो लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की मौत सामान्य शराब पीने से नहीं, बल्कि शराब में सुहागा (बोरेक्स पाउडर) मिलाकर पिलाने के कारण हुई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजा खरे को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे 10 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। दोनों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। शुरुआत में मामला शराब पीने के बाद हुई मौतों से जुड़ा माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर इसमें साजिश का खुलासा हुआ।आरोपी राजा खरे ने जोहितराम खरे से 10 लाख रुपये उधार लिए थे। ट्रेडिंग में नुकसान होने के बाद उस पर रकम लौटाने का दबाव बढ़ रहा था। आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उधारी की रकम वापस मांगने से वह परेशान था। इसी विवाद के चलते उसने जोहितराम खरे की हत्या की योजना बनाई।

सुहागा मिला शराब पिलाकर पार्षद और क्लिनिक संचालक की हत्या:

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. 25 अक्टूबर 2026 को बिहार के पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती केकार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उनकी टिप्पणी पर विवाद हो गया. भाषण के बीच एक शख्स ने कहा कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे. इस पर खड़गे ने जवाब दिया, “मोदी का बाप भी जाएगा.”यह पहली बार नहीं है, जब खड़गे की किसी टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद हुआ हो. कभी उन्होंने पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ कहा, तो कभी बीजेपी और RSS की तुलना ‘जहरीले सांप’ से की. गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होने पर सवाल उठाने से लेकर मोदी को ‘100 सिर वाला रावण’ बताने तक, उनके कई बयान सुर्खियों में रहे,कुछ मामलों में खड़गे ने बाद में सफाई भी दी.

‘बाप भी जाएगा’ से ‘जहरीले सांप’ तक… खड़गे के वो बयान,

नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से न्यूड फोटो और वीडियो मंगवाने का मामला सामने आया है। इसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया। पुलिस ने इस मामले में रायपुर के शिवा निषाद (40) को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवती से संपर्क किया था। पुलिस ने आरोपी को   गिरफ्तार कर न्यायालय मेंझा उसे जेल भेज दिया गया पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई थी। इसी आईडी के जरिए उसने युवती से संपर्क किया। 18 अक्टूबर को आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर से युवती को मैसेज कर काम करने के बारे में पूछा।  आरोपी ने युवती से कहा कि काम दिलाने के लिए उसे दो सामान्य फोटो और एक न्यूड फोटो के साथ वीडियो भेजना होगा। युवती उसकी बातों में आ गई और उसने अपने वॉट्सऐप से दो सामान्य फोटो, एक न्यूड फोटो और करीब दो सेकंड का वीडियो भेज दिया।

नौकरी का झांसा देकर न्यूड फोटो-वीडियो मंगवाए:फिर पैसों की डिमांड की,
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments