छत्तीसगढ़ के कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टर डॉ. एल्विन वे (30) ने सुसाइड कर लिया है। 29 अगस्त की शाम अस्पताल परिसर स्थित कर्मचारी आवास के बाथरूम में उनका शव नायलॉन की रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उनके हाथ पर चोट के निशान भी दिखे।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि डॉक्टर ने पहले सर्जिकल ब्लेड से नस काटने की कोशिश की और इसके बाद फांसी लगा ली। हालांकि, मौत की असली वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी।शुरुआती जांच में डॉक्टर के सुसाइड की वजह अफेयर की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि डॉ. एल्विन 11 अगस्त को कोयंबटूर गए थे। वहां दो दिन होटल में रुककर उन्होंने युवती की मां और भाई से मुलाकात की थी। 12 अगस्त को पालक्काड के एक चर्च में शादी के लिए आवेदन भी दिया था।इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और रिश्ता टूट गया। इसके बाद कोरबा लौटने पर डॉ. एल्विन गुमसुम रहने लगे थे। पुलिस इस लव अफेयर के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
कोरबा ESIC अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या:बाथरूम में फंदे पर मिला शव
महासमुंद। जोक नदी के पुल पर रविवार को कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे जा गिरे। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक नदी के तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश की जा रही है।बताया जा रहा है कि कार में 4 लोग और बाइक पर 3 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सांकरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। नदी में बहे बाइक चालक की तलाश जारी है।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
महासमुंद: जोक नदी के पुल पर कार-बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र में रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने पिता और बेटे के साथ मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता का उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान तीन युवकों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां बेटे ने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद पामगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मारपीट की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
नोएडा में दिल दहलाने वाली वारदात… 5 साल के मासूम को पिता ने जड़ दिया मुक्का, हो गई मौत
सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर शहर की व्यस्त एमजी रोड लंबे समय से गड्ढों की समस्या से जूझ रही है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रविवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरगुजिहा लोकगीत “हाय रे सरगुजा नाचे, काल्थी-काल्थी मादर बाजे” की धुन पर नृत्य कर सड़क की समस्या की ओर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि शहर की महत्वपूर्ण सड़क होने के बावजूद इसकी मरम्मत को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन से एमजी रोड होकर शहर की ओर आने वाले लोगों को सड़क की खराब हालत के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
अंबिकापुर की एमजी रोड बदहाल: गड्ढों में भरा पानी, लोकगीत पर नाचकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या करा दी। मनीषा और श्रीकांत रवि (40) की शादी को 13 साल हो गए थे, उनके 3 बच्चे हैं, लेकिन मनीषा का अफेयर मोहम्मद हसन के साथ था। दोनों मिलकर श्रीकांत को हटाना चाहते थे।बॉयफ्रेंड ने श्रीकांत को मारने के लिए एक पिकअप ड्राइवर को 1 लाख की सुपारी दी। पिकअप ड्राइवर ने जानबूझकर श्रीकांत की बाइक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना जून 2025 की है। पुलिस इसे अभी तक एक्सीडेंट मान रही थी। लेकिन मृतक की मां ने पुलिस को बहू के अफेयर के बारे में बताया जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 की तलाश जारी है।दरअसल, श्रीकांत रवि (40) बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का रहने वाला था। उसकी शादी करीब 13 साल पहले झारंखड के देवीगंज की रहने वाली मनीषा से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।

