छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पत्नी के घर छोड़कर मायके जाने से नाराज पति ने पड़ोसियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एक युवक खोलबहरा सोरी (38) की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक नरेंद्र सोरी (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।वारदात के बाद आरोपी ने अपने आप को घर में बंद कर लिया। पुलिस को उसे पकड़ने के लिए करीब 7 घंटे तक ऑपरेशन चलाना पड़ा। इस दौरान उसने पुलिस पर गुलेल से हमला भी किया। इसके बाद मिर्ची पाउडर के धुएं का इस्तेमाल किया गया।आखिरकार आरोपी घर से बाहर निकला और पुलिसवालों को दौड़ाने लगा। करीब 200 मीटर की दूरी पर आरोपी हीरालाल नागेश (32) को पकड़ा गया। घटना शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव की है।

पत्नी के मायके जाने पर पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काटा
पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी ने दोनों को रास्ते में रोक लिया. इसके बाद विवाद बढ़ा और सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और सड़क पर गिराकर पीटा. हंगामा देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने पूरा वीडियो बना लिया. जो वीडियो अब सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. दरअसल ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने पति को दूसरी महिला के साथ देखना इतना नागवार गुजरा कि मामला सड़क पर मारपीट तक पहुंच गया. सुपरटेक पाम ग्रीन सोसायटी के पास पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी ने दोनों को रस्ते में रोक लिया. इसके बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया.
पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी
रायपुर के ब्लू वाटर खदान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक की गहरे पानी में डूबने से तलाश जारी है।जानकारी के मुताबिक मौदहापारा निवासी आदिल खान अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर खदान पहुंचा था। इसी दौरान एक बार में पानी पार करने की शर्त लगाकर आदिल और उसका दोस्त तैफिक पानी में कूद गए।लेकिन देखते ही देखते आदिल गहरे पानी में समा गया और उसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन रात होने और पानी बेहद गहरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान फिलहाल रोक दिया गया है।SDRF की टीम ने आज सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट से दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है ।
ब्लू वाटर खदान में डूबा युवक, सुबह फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बिसरपानी गांव में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध था। पत्नि रिश्तेदार के घर अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। एक कमरे में दोनों ने मिलकर शराब पी।इसी दौरान पति वहां पहुंच गया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। तीनों के बीच विवाद होने लगा। गुस्से में पति ने दोनों पर फावड़े से वार कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा किया। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।
पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को फावड़े से काट डाला
रायपुर। बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के DNA में ही नक्सलवाद है। सांसद ने कांग्रेस के DNA की अपनी व्याख्या करते हुए इसे ‘दिमाग़ी नक्सल’ बताया।संतोष पांडेय के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासत गरमा गई है। उनके बयान को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया आने की संभावना है। सांसद के इस बयान ने एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस के बीच नक्सलवाद के मुद्दे पर राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है।
संतोष पांडेय का कांग्रेस पर हमला, बोले- DNA में नक्सलवाद
रायपुर जिले में अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे पर CMO निलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान से गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि बिना काम किए फंड से भुगतान कराने को लेकर अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था।आरोप है कि भुगतान के लिए दबाव बनाने के बाद अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक अधिकारियों से गाली-गलौज की। इस दौरान अध्यक्ष ने अधिकारियों को 55 बार गाली दी। उन्होंने अधिकारियों को धमकी देते हुए ‘नंगा करके मारूंगा’ कहा। इसके अलावा मारपीट करने के लिए डंडा मंगवाने का भी आरोप है।इस मामले का पूरा वीडियो भी सामने आया है। अधिकारियों की शिकायत के बाद थाने में नगर अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला अभनपुर थाना का है।
कांग्रेस नपा अध्यक्ष ने CMO को कहा- नंगा करके मारूंगा,
कर्नाटक के यादगिर जिले के शाहपुर तालुक के गोगी गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता पर अपने ही मासूम दो बच्चों को नहर में फेंक दिया इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई घटना के बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी.दरअसल बच्चे अपनी मां से ज्यादा प्यार करते थे आरोपी शांतप्पा का अपनी पत्नी रेणुका के साथ संपत्ति को लेकर भी अक्सर झगड़ा होता रहता था. घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी.झगड़े के बाद गुस्से में आकर शांतप्पा ने अपने तीनों बच्चों को अपनी बाइक पर बिठाया और घर से निकल पड़ा. वह बच्चों को लेकर पास की एक नहर में फेंक दिया.
मम्मी से करते थे ज्यादा प्यार! पापा ने दो बच्चों को नहर में फेका

