Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

नई पीढ़ी के बच्चे अब अपनी समस्याओं को लेकर खुलकर आवाज उठा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और उत्तराखंड के खटीमा में स्कूली छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने इसका उदाहरण सामने रखा है. हमीरपुर में बच्चों ने स्कूल तक सड़क बनवाने की मांग को लेकर हाथों में तिरंगा लेकर पांच किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली औरकलेक्ट्रेट पहुंच गए. वहीं, खटीमा में आवासीय विद्यालय के छात्रों ने खराब खाना, दूषित पानी और गंदे शौचालय समेत कई समस्याओं के खिलाफ स्कूल परिसर में धरना.. शुरू कर दिया. मुख्यमंत्री के संज्ञान के बाद प्रधानाचार्य को हटाया गया.

अब Gen-अल्फा का प्रदर्शन… दो शहरों में जुटे छात्र, सीएम ने तुरंत मान ली मांग

छत्तीसगढ़ के कथित 3400 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 5 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। 17 अगस्त को फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।आज कोर्ट पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। बघेल ने कहा कि केवल परेशान करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जांच एंजेंसियों के पास नकली गवाह है, कोई सबूत नहीं है।बता दें कि इससे पहले EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी, अब ED आगे की पूछताछ करेगी।

शराब घोटाला, ED ने कांग्रेस नेता रामगोपाल को किया अरेस्ट

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते दिखे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिस जगह यह कपल मौजूद था, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी है। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी RPF तक पहुंची। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा कपल नशे की हालत में था।रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। ट्रेन के आने-जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। इसके बावजूद कपल काफी देर तक वहीं एक-दूसरे के साथ रहा।

नशे में रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का रोमांस, VIDEO

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही फंदे पर लटकती पति-पत्नी की लाश मिली है। दंपती मूल रूप से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले थे और बिलासपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। मंगलवार सुबह घर से बच्चों के रोने की आवाज आने पर मकान मालिक मौके पर पहुंचा, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच में सामने आया है कि सोमवार रात उनके घर से झगड़े की आवाज आ रही थी, इसके बाद तेज आवाज में गाना चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बिलासपुर में एक ही फंदे पर मिली पति-पत्नी की लाश

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मंगलवार को कोलकाता में ‘चोर-चोर’ के नारों का सामना करना पड़ा. कुछ दिन पहले ही हालीशहर में भी उनके खिलाफ इसी तरह के नारे लगाए गए थे. मंगलवार को टीएमसी ने बीजेपी सांसद की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में कार्यक्रम आयोजित किया था, लेकिन यह कार्यक्रम भी राजनीतिक टकराव में बदल गया.ममता बेनरजी उत्तर कोलकाता के श्यामबाजार फाइव-पॉइंट क्रॉसिंग पहुंचीं. उनके हाथ में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का चित्र था. यहां उन्होंने नेताजी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी. यह कार्यक्रम बीजेपी के राज्यसभा सांसद नागेंद्र रॉय की नेताजी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया था.

ममता बनर्जी को देख भड़के लोग, ‘चोर-चोर’ के नारों से गूंजा इलाका

राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान AI से महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया। इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए मामले को अगली सुनवाई के लिए रखा और शिकायत करने की अपील की।सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर प्रसारित करने के बढ़ते मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने गंभीर चिंता जताई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से किसी महिला की आपत्तिजनक तस्वीर तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना गंभीर साइबर अपराध की श्रेणी में आता है। पीड़ित महिला ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस से शिकायत कर एफआईआर दर्ज करा सकती है।
एआई से बनी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालना साइबर अपराध,
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments