Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आरक्षक की मौत के बाद भी आयुष्मान योजना के तहत उनका इलाज जारी रहा। इतना ही नहीं, उनका मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी हो गया। मौत के 42 दिन बाद आरक्षक की पत्नी के मोबाइल पर मैसेज आया कि वह इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। मामले में आरक्षक की पत्नी ने लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के कटंगखार के रहने वाले आरक्षक देवनारायण राम को 26 जून को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में एडमिट किया गया था। इलाज के दौरान 30 जून को उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया।‘स्वस्थ्य होकर घर वापस लौट रहे हैं।’ इस मैसेज से आहत मृतक की पत्नी सीमा कुजूर ने स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाए। सीमा खुद जिला अस्पताल जशपुर में स्टाफ नर्स हैं। उन्होंने कहा कि यह महज तकनीकी चूक है या फिर आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में कोई बड़ा खेल चल रहा है? इसकी जांच की जानी चाहिए।

मृत कॉन्स्टेबल का आयुष्मान से चलता रहा 42 दिन इलाज

छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों या रिश्तेदारों को उनका प्रतिनिधि या समन्वयक नियुक्त करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ‘छत्तीसगढ़ नगरपालिक नियम, 2022’ में संशोधन करते हुए इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित नवीन संशोधन के अनुसार, अब किसी भी नगरीय निकाय नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि के पति, पुत्र, पुत्री, भाई, बहन या किसी अन्य निकट पारिवारिक सदस्य और नातेदार को उनके परोक्ष प्रतिनिधि के रूप में नामांकित या नियुक्त नहीं किया जा सकेगा।

महिला जनप्रतिनिधि खुद संभालेगी अपना काम

कवर्धा में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सड़क पर मौजूद गौवंश से टकरा गई।टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में गौवंश की भी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

कवर्धा सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

बेंगलुरु से सोमवार शाम एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. शादी-शुदा रिश्ते में शक ने ऐसी दीवार खड़ी कर दी कि इसने एक बाप को हैवान बना दिया. आरोप है बीवी पर शक से झल्लाए शख्स ने अपनी दो बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद भी सुसाइड की कोशिश की. हालांकि आरोपी शख्स को बचा लिया गया है. घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिलने की बात सामने आई है, जिसमें शख्स ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियों की हत्या के बाद आरोपी ने चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. –

पिता ने होटल रूम में किया दो मासूम बेटियों का कत्ल

सिविल जज एंट्री लेवल परीक्षा 2022 से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुनर्मूल्यांकन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। दिव्यांग अभ्यर्थी ने अपनी उत्तरपुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन और 11 जनवरी 2024 को जारी चयन सूची को रद्द करने की मांग की थी।हाईकोर्ट ने कहा कि संबंधित परीक्षा नियमों में पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं है। केवल अभ्यर्थी के आग्रह पर री-इवैल्यूएशन नहीं कराया जा सकता। कोर्ट ने चयन सूची रद्द करने की मांग भी खारिज करते हुए 11 जनवरी 2024 की चयन सूची को बरकरार रखा।

बिलासपुर: सिविल जज परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन की याचिका खारिज

पेपरलीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। पेपरलीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर में कार्रवाई शुरू की है।जानकारी के मुताबिक राजस्थान समेत कई राज्यों में पेपरलीक से जुड़े मामलों में ECIR दर्ज की गई है। राज्यों में दर्ज FIR को आधार बनाकर ED अब इन मामलों में आर्थिक लेनदेन और मनी ट्रेल की जांच करेगी।जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि पेपरलीक के पीछे किसी तरह का आर्थिक नेटवर्क या अवैध लेनदेन तो नहीं था। कार्रवाई का दायरा कई राज्यों तक बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली: पेपरलीक मामलों पर केंद्र सरकार की सख्ती, देशभर में ED की कार्रवाई

महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अंतर्राज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बसना थाना पुलिस ने पलसापाली बेरियर पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की कार में सवार आरोपियों को पकड़ा।पुलिस के मुताबिक आरोपी मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 लाख 25 हजार रुपये नगद और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपियों के ओडिशा जाकर गांजा खरीदने की बात सामने आई। गांजा सप्लायर से संपर्क नहीं होने पर आरोपी वापस लौट रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।पुलिस ने चारों आरोपियों से करीब 19 लाख 25 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में बसना थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है।

महासमुंद: 4 अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, 19.25 लाख की संपत्ति जब्त

रायपुर में बांग्लादेशी युवक की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शेख रेहान साल 2000 में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था। आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश के पार्वतीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।जांच के दौरान उसके पास से भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि ये दस्तावेज फर्जी तरीके से बनवाए गए थे। पूछताछ में आरोपी के भारतीय पासपोर्ट के जरिए 4 से 5 बार बांग्लादेश जाने की जानकारी भी सामने आई है।रेहान रायपुर के संजय नगर में किराये के मकान में रह रहा था और मोटर मैकेनिक का काम करता था। फिलहाल ATS और पुलिस की टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं।पुलिस के मुताबिक आरोपी को डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा और BSF के माध्यम से बांग्लादेश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया की जाएगी। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

रायपुर: बांग्लादेशी युवक की गिरफ्तारी, फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पहचान बनाने का आरोप
बिहार के कटिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. नगर थाना क्षेत्र के रोजितपुर मोहल्ले में सोमवार को पति और उसकी दो पत्नियों के बीच घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. सड़क पर पति को लेकर दोनों महिलाएं एक-दूसरे के सामने आ गईं. दोनों ही अपने पति विक्की रविदास पर अपना हक जता रही थीं और उसे अपने साथ ले जाना चाहती थीं. इस दौरान मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई. काफी देर तक चले इस पूरे घटनाक्रम में कभी एक पत्नी पति को अपनी तरफ खींचती तो कभी दूसरी महिला उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करती. आखिर में मोहल्ले के लोगों ने तीनों को समझा-बुझाकर शांत कराया.
पति को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो पत्नियां, कोई खींचती रही तो कोई जान देने पर अड़ी,
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments