वेनेजुएला के उत्तरी-मध्य हिस्से में आए दो शक्तिशाली भूकंप ने पूरे देश को हिला दिया है पहले 7.1 तीव्रता का झटका महसूस हुआ और महज 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप आया. इसका केंद्र युमारे के पास बताया गया है.राजधानी काराकास समेत कई शहरों में भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं.
वेनेजुएला में 24 जून की शाम बुधवार शाम, यानी भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह दो आए दो शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. राजधानी काराकास समेत कई शहरों में इमारतें ढह गईं, सड़कें मलबे से भर गईं और लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो इस आपदा की भयावह तस्वीर पेश कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में तबाही का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है. एक वीडियो में बहुमंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढहता नजर आता है. धूल का विशाल गुबार पूरे इलाके को ढक लेता है और लोग चीखते हुए सुरक्षित जगहों की तरफ भागते दिखाई देते हैं. कुछ लोग अपने पालतू जानवरों को गोद में उठाकर भाग रहे हैं.
एक अन्य वीडियो में सड़कें पूरी तरह मलबे से भरी दिखाई देती हैं. कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े, लोहे की छड़ें और ढही हुई इमारतों के मलबे हर तरफ फैले हुए हैं. पुलिस और बचावकर्मी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते और बचाव करते दिखई दे रहे हैं.

एक अन्य वीडियो में काराकास की सड़कों पर अफरा-तफरी साफ दिखाई देती है. लोग धूल और धुएं के बीच भाग रहे हैं. कई जगहों पर घायल लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है. इमारतों के हिस्से टूटकर सड़कों पर गिर गए हैं, जिससे कई इलाके पूरी तरह बंद हो गए.
एक और वीडियो में भारी क्षतिग्रस्त इमारत दिखाई देती है, जिसके कई हिस्से ढह चुके हैं. नीचे पुलिस, बचावकर्मी और स्थानीय लोग फंसे हुए लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे बड़ी चिंता उन लोगों को लेकर है जो अभी भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं.वहीं @AlbertoRodNews द्वारा साझा किए गए फुटेज में बचावकर्मी मलबे के बीच सर्च ऑपरेशन चलाते नजर आते हैं. कई इमारतें पूरी तरह जमींदोज हो चुकी हैं और राहत…

भूकंप के झटके सिर्फ वेनेजुएला तक सीमित नहीं रहे. पड़ोसी देश कोलंबिया की राजधानी बोगोटा तक कंपन महसूस किया गया. ला ग्वायरा, वालेंसिया और अन्य शहरों में. भी इमारतों, होटलों और सरकारी परिसरों को भारी नुकसान पहुंचा है. कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गई हैं, जबकि मैक्वेटिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया.
स्थानीय प्रशासन ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है और लोगों से खुले स्थानों में रहने की अपील की है क्योंकि लगातार आफ्टरशॉक्स आने की आशंका बनी हुई है. राहत एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है. बताया जा रहा है कि इस भूकंप.में 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 44 प्रतिशत और 1,लाख से ज्यादा मौत की 30 प्रतिशत आशंका है।पहले 7.2 और फिर कुछ ही सेकेंड बाद 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए

