हंगरी में एक ऐसा शख्स पुलिस की गिरफ्त में आया है, जो कब्रिस्तान और अस्पतालों से शव चुराकर घर लाता था. फिर उसके कुछ हिस्सों का इस्तेमाल खाना बनाने में करता था और उसे खाता भी था.जांच के दौरान जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वहां से जो सामान मिला, उसने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया मामला तब सामने आया जब जांच एजेंसियों को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर और कार्यस्थल पर मानव शरीर के अंग और अवशेष छिपाकर रखता है. सूचना मिलने के बादहंगरी के राष्ट्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने 17 जून को राजधानी बुडापेस्ट स्थित उसके घर पर छापा मारा.पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान घर से कई मानव अवशेष बरामद किए गए.
कब्रिस्तान से बॉडी लाकर घर में बनाता था अलग- अलग डिश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर पहुंच गए है। अपने दौरा कार्यक्रम के अनुसार सीएम विष्णुदेव साय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इसके बाद CM संगठन और केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। सीएम साय के साथ प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव भी दिल्ली पहुंचे हैं। इतना ही नहीं सीएम और उपमुख़्यमंत्रियों के साथ कई अफसर भी दिल्ली दौरे पर गए हैं। प्रदेश में चल रही मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच सीएम साय के दिल्ली दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।
दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम
सीआरपीएफ जवान राजाराम प्रजापति की आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले जवान का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर पैसे के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कुंदीकला निवासी राजाराम प्रजापति जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ में पदस्थ था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। बुधवार को पत्नी से विवाद के बाद उसने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि दिसंबर 2025 में भी राजाराम ने जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की थी।उ
पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप: जवान,राजाराम फांसी पर झूला
जांजगीर। जिले के कोसमंदा गांव में एक शादी उस समय विवाद का कारण बन गई जब दूल्हा शराब के नशे में बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया। दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हे के भाई समेत कई रिश्तेदार भी नशे में थे, जिससे दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया।विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही चाम्पा एसडीओपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद भी दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और शादी से इंकार कर दिया।घटना के बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
शराबी दूल्हे को देख दुल्हन ने तोड़ा शादी का रिश्ता
बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दयालबंद में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अदिति मौर्य के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी।मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अदिति को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला है। घटना के बाद परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है।मायके पक्ष के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए बिलासपुर एसएसपी से शिकायत की है। परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय मिलने तक वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।फिलहाललिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विवाहिता की संदिग्ध मौत मायके ने पति पर गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों का आरोप है कि गांव के कुछ ग्रामीणों ने उन्हें गांव छोड़ने का फरमान सुनाया और घरों से बाहर निकाल दिया। इसके बाद सभी परिवार गांव के बाहर पेड़ों की छांव में रहने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि वे गांव छोड़कर नहीं जाना चाहते। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गांव में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती कर दी है। मामला भरेंडा थाना क्षेत्र के भरेंडा गांव का है।इस विवाद के बाद गांव वालों ने ईसाई धर्म को मानने वालों को अल्टीमेटम दिया है कि, वे एक महीने के अंदर मूल धर्म में लौट आएं। नहीं तो गांव से बाहर किया जाएगा।
नारायणपुर में 26 ईसाई परिवारों को गांव से बाहर निकाला
छत्तीसगढ़ के कोरबा में सुबह सांड ने 55 साल का शख्स को सिंग से उठाकर पटक दिया। व्यक्ति बेसुध होकर पड़ा रहा। इसके बाद सांड उसे घूरता रहा। जानकारी मुताबिक छोटे लाल श्रीवास जो कि सुबह बाजार की ओर जा रहा था। इस दौरान चौक के पास सांड ने उस पर हमला दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि पिछले 4-5 दिनों में सांड के हमले में 6 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय पार्षद ने नगर निगम से सांड को पशु आश्रय गृह भेजने की मांग की है। घटना पुरानी बस्ती के वार्ड क्रमांक 5 की है।
सांड ने सींग से उठाकर पटका, फिर घूरता रहा, VIDEO
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा आज रायपुर दौरे पर रहेंगी। अपने प्रवास के दौरान वे राजीव भवन में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक लेंगी।बैठक में महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।इसके अलावा अलका लांबा कल आयोजित कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर पार्टी संगठन, नेतृत्व विकास और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर व्याख्यान देंगी।कांग्रेस संगठन के लिहाज से अलका लांबा का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
आज रायपुर आएंगी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा
छत्तीसगढ़ में कोर्ट ने बेटी से रेप के आरोपी पिता को कड़ी सजा सुनाई है। अपनी ही सौतेली बेटी कोदर्न्दगी और गर्भवती बनाने वाले पिता को जिला न्यायालय की विशेष अदालत ने पॉक्सो कोर्ट ने अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश पूजा जायसवाल की कोर्ट ने अपने फैसले में तल्ख टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने एक बच्ची के विश्वास और संरक्षण के अधिकार का घोर उल्लंघन किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने पीड़िता को 7 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी अनुशंसा की है।दरअसल, पीड़िता की मां को उसका पहला पति कोरोना काल के दौरान छोड़कर चला गया था। इसके बाद महिला ने आरोपी के साथ चूड़ी विवाह कर लिया और दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

