Homeछत्तीसगढ़महासमुंद में कार-बाइक टक्कर के बाद रेस्क्यू जारी, नदी से निकाली गई...

महासमुंद में कार-बाइक टक्कर के बाद रेस्क्यू जारी, नदी से निकाली गई कार

महासमुंद। जोक नदी में कार और बाइक की टक्कर के बाद नदी में गिरे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। हादसे के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने नदी में उतरकर तलाश शुरू की। इस दौरान नदी में गिरी कार को बाहर निकाल लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो चुकी है, जबकि बाइक सवार एक युवक अब भी लापता बताया जा रहा है। लापता युवक की तलाश में पुलिस और रेस्क्यू टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

रेस्क्यू अभियान के दौरान पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर बचा लिया गया था। वहीं, लापता बाइक सवार की तलाश के लिए नदी के आसपास और पानी के भीतर लगातार सर्चिंग की जा रही है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कार और बाइक के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और वाहन नदी में कैसे गिरे, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम का पूरा ध्यान लापता युवक की तलाश पर है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments