Homeछत्तीसगढ़जमीन के टुकड़े ने छीनी जिंदगी... चचेरे भाइयों ने शिक्षक का गला...

जमीन के टुकड़े ने छीनी जिंदगी… चचेरे भाइयों ने शिक्षक का गला रेता, फिर गुस्से में जला आरोपी का घर!”

बलरामपुर-छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां जमीन के विवाद ने खून के रिश्तों को ही मौत की दुश्मनी में बदल दिया। स्कूल जा रहे एक शिक्षक की उनके ही दो चचेरे भाइयों ने दिनदहाड़े चाकू से गला रेतकर और हथौड़े से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में ऐसा गुस्सा फूटा कि मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।नमश्कार मै हु नेहा आप देख रहे है VCN टाइम्स

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक  शिक्षक की दिनदहाड़े सरेराह हत्या कर दी गई .करीब नौ बजे शिक्षक जयकरन जगते अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उनके चचेरे भाई बृजमोहन और हरिमोहन ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। आरोपियों ने पहले चाकू से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर हथौड़े से हमला कर दिया।  हमले में जयकरन जगते की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया । उसे गंभीर चोटों के कारण उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार को गांव में इस विवाद को लेकर बैठक भी हुई थी। आरोप है कि बंटवारे के बाद भी खेती और जमीन की नाप-जोख को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ था। इसी रंजिश ने सोमवार सुबह खूनी रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं शिक्षक की हत्या की खबर फैलते ही गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और हालात को संभाला। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।”

व्यास नारायण चुरेन्द्र, थाना प्रभारी, त्रिकुंडा

एंकर ..इस वारदात के बाद एक बार फिर साबित हुआ कि जब रिश्तों पर लालच हावी हो जाता है, तो खून के रिश्ते भी खून के प्यासे बन जाते हैं। जिस जमीन को लेकर परिवार बसते हैं, उसी जमीन के लिए एक शिक्षक की जिंदगी खत्म हो गई और पूरा गांव हिंसा की आग में झुलस गया। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर हैं कि इस सनसनीखेज हत्याकांड में और कौन-कौन से सच सामने आते हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments