कांग्रेस संगठन में बड़े संगठनात्मक फेरबदल के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब राज्य प्रभारी पद से हटा दिया गया है. अब उन्हें असम की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सचिन पायलट को पंजाब का नया प्रभारी बनाया गया है. बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में लगातार जारी अंदरूनी कलह और गुटबाजी के बीच पार्टी ने संगठन को दुरुस्त करने के लिए ये फैसला लिया है.इस संगठनात्मक बदलाव के तहत अब वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है.पार्टी द्वारा जारी संगठनात्मक लिस्ट के अनुसार, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है
फेरबदल: अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल को पंजाब से हटाया,
छत्तीसगढ़ सरकार में 14वें मंत्री की नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अब सुनवाई आगे जारी रहेगी। 90 सदस्यीय विधानसभा के आधार पर मंत्रिपरिषद की संख्या 15 प्रतिशत की संवैधानिक सीमा से अधिक होने का दावा करते हुए कांग्रेस और सामाजिक कार्यकर्ता बसदेव चक्रवर्ती ने 14वें मंत्री की नियुक्ति को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में समान मुद्दे से जुड़ा मामला समाप्त होने के बाद हाईकोर्ट ने अब राज्य सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है।याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि संविधान के अनुच्छेद 164(1क) के तहत किसी राज्य में मंत्रिपरिषद की संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं। इसी आधार पर याचिका में साय सरकार में 14वें मंत्री की नियुक्ति को संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत बताते हुए चुनौती दी गई है।
छत्तीसगढ़: 90 सदस्यीय विधानसभा में 14 मंत्री!,
राजिम। फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी के पहुंचने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।वन विभाग ने आसपास के गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ग्रामीणों को विशेष रूप से जंगल की ओर नहीं जाने और हाथी के करीब जाने या उसे छेड़ने से बचने की हिदायत दी गई है। विभाग द्वारा हाथी की लोकेशन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।दंतैल हाथी के क्षेत्र में पहुंचने की खबर के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथी दिखाई देने पर उसके पास जाने की कोशिश न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। फिलहाल वन अमला हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
फिंगेश्वर क्षेत्र में पहुंचा दंतैल हाथी, वन विभाग अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के हित में सरकार ने बड़ा फैसला लेने की तैयारी की है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने समीक्षा बैठक के बाद बताया कि अब प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर में विषय क्लियर नहीं होने के कारण छात्रों को पांचवें सेमेस्टर में आगे बढ़ने से रोकने की व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा। इससे बैकलॉग वाले छात्रों को अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलेगा।मंत्री ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के तहत यदि छात्र प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के विषयों में सफल नहीं हो पाते थे, तो उन्हें पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिल पाता था। इसके कारण कई छात्रों का पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित होता था। सरकार अब इस व्यवस्था में बदलाव करने जा रही है, ताकि किसी एक-दो विषय में बैकलॉग होने की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।
उच्च शिक्षा मे अब बैकलॉग के कारण नहीं रुकेगा छात्रों का साल
रायपुर महापौर मीनल चौबे से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में रायपुर पुलिस ने यू-ट्यूबर और एंकर सोमा देवांगन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर पकड़ा।कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा है।बीजेपी नेताओं ने पुलिस में शिकायत कर आरोप लगाया था कि वीडियो में महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।शिकायत में सोमा देवांगन पर फेसबुक, एक पोर्टल और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है।
रायपुर की यू-ट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी महिला की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। महिला ने युवक को बेटी को परेशान करने से मना किया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर वार कर उसकी जान ले ली।धनमनी बाई की हत्या के आरोपी अवधेश राम उर्फ गुटका (30) को झारखंड के रायडीह से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है। यह मामला आस्ता थाना क्षेत्र के हर्री गांव का है।पुलिस के मुताबिक, अवधेश राम धनमनी बाई की बेटी से एकतरफा प्यार करता था।

