Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सोनम की पत्नी गीतांजलि ने रविवार को जंतर-मंतर पर कहा– अगर राजनीतिक दलों के नेता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मिलें और भरोसा दें कि वे संसद में यह मुद्दा उठाएंगे, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे।सोनम वांगचुक की मांग शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की है और वे चाहते हैं कि इस मुद्दे पर संसद में गंभीर चर्चा हो। यदि नेताओं की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलता है, तो वांगचुक अनशन खत्म कर देंगे।इससे पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा- स्वास्थ्य बिगड़ने और डिवीजन बेंच के आदेश के कारण उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया।सरकार की इस कार्रवाई को मनमाना नहीं कहा जा सकता।

वांगचुक को इलाज के लिए उठाना गलत नहीं:दिल्ली हाईकोर्ट

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के शारदा विहार स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में जन्मे जुड़वा बच्चों में से एक नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार वाले स्टाफ की पिटाई के लिए पाइप तक उठा लिए। स्टाफ और परिजनों के बीच हाथापाई का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामला शांत हुआ।आरोप है कि बच्चे को पीलिया था, डॉक्टरों ने सही समय पर इलाज नहीं किया और ना ही रेफर किया, जिससे बच्चे की जान चली गई। जबकि अस्पताल प्रबंधन ने समय पर रेफर करने की बात कही है। दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिवार वालों ने प्राइवेट हॉस्पिटल के स्टाफ को पीटा

राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर रविवार को स्टूडेंट्स, यूथ और अलग-अलग सामाजिक संगठनों के बैनर तले 500 से ज्यादा लोग सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़क पर उतरे।शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक पर सख्त रोक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई गई।प्रदर्शन में शामिल स्टूडेंट्स और यूथ ने कहा कि शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की जरूरत है। उनका कहा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा और युवाओं के मुद्दों पर सोनम वांगचुक के साथ देशभर का यूथ खड़ा है।

रायपुर में वांगचुंग के समर्थन में  अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन,

दुर्ग-भिलाई शहर के कचरे से ईंधन बनाने वाली जिस परियोजना को सरकार स्वच्छ ऊर्जा और रोजगार की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, वही अब लगातार विवादों में घिर गई है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का प्रस्तावित कम्प्रेस्ड बायो गैस (CBG) प्लांट पिछले 2 सालों में तीन अलग-अलग स्थानों तक पहुंच चुका है।पहले जामुल, फिर कुरुद और अब खेरधा में इसकी स्थापना की तैयारी की जा रही है। हर बार स्थानीय लोगों के विरोध के बाद प्रशासन को नई जगह तलाशनी पड़ी। अब 17 जुलाई को खेरधा में प्लांट की बाउंड्री वॉल के लिए खुदाई शुरू कराई गई।इसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जेसीबी मशीन का काम रुकवा दिया।

3-बार बदली कचरे से गैस बनाने वाले प्लांट की जमीन

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने कहा है कि राज्य में कोविड 19 के चार नमूनों के जीनोम अनुक्रमण के बाद ‘ओमिक्रॉन आरएफ.5’ स्वरूप का पता चला है। स्वास्थ्य विभाग ने कडपा जिले में सामने आए कोविड-19 मामलों के चार नमूने परीक्षण के लिए पुणे की राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे थे, और नतीजों से ओमिक्रॉन के आरएफ.5 उपस्वरूप की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।शनिवार को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मंत्री ने पुणे से मिली जानकारी के बारे में वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ फोन पर बातचीत की और दक्षिणी राज्य में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि आरएफ.5 कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप का एक उपस्वरूप है और यह दुनिया भर में पहचाने गए ओमिक्रॉन के कई उपस्वरूपों में से एक है।

भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन! RF.5 वैरिएंट की पुष्टि,

 छत्तीसगढ़ के पेंड्रा गौरेला मरवाही. जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जंगल में शिकार के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद आरोपियों ने मामले को छिपाने के लिए मृतक का जबरन अंतिम संस्कार भी करा दिया, ताकि किसी को वारदात की भनक न लगे।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से मृतक का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करा दिया।मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर दिया।पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले 12 आरोपियों को हथियार समेत किया गिरफ्तार।

शिकार के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या,

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को वाहन में बैठाया, नशीला पदार्थ देकर अचेत किया और फिर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपने वाहन में बैठाया। रास्ते में उसे कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत कर दिया। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।होश आने पर महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं।

महिला से गैंगरेप, नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेहोश

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी आज संसद भवन तक मार्च करने जा रही है. संसद के मॉनसून सत्र के बीच होने वाले इस आंदोलन के चलते संसद भवन और उसके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. नई दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पुरानी धारा 144) भी लागू कर दी गई है.नीट (NEET) पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन अब और उग्र हो गया है. आज यानी 20 जुलाई 2026 से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है. इसी के साथ CJP ने एक बड़े ‘चलो संसद’ मार्च का ऐलान किया है. इस मार्च के समर्थन में देश भर से छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और उनके पेरेंट्स 19 जुलाई की शाम से ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटने शुरू हो गए थे.
CJP के संसद मार्च: को लेकर कड़ी सुरक्षा 5000 जवान तैनात,
, हाथी का तांडव: बाइक सवार पर हमला, जान बचाकर भागा युवक

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी ने एक बाइक सवार युवक पर अचानक हमला कर दिया। युवक किसी तरह बाइक छोड़कर भागा और अपनी जान बचाई, जबकि गुस्साए हाथी ने बाइक को बुरी तरह कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से हाथियों की मौजूदगी वाले इलाकों में सतर्क रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। हाथी के अचानक हमले के बाद  युवक ने सूझबूझ दिखाई और  बाइक छोड़कर भाग गया अन्यथा उसकी जन जा  सकती थी,इसके पहले भी इस तरह की घटनाए हो चुकी है ..

, हाथी का  बाइक सवार पर हमला, जान बचाकर भागा युवक

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर सिमगा प्रवेश द्वार के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार महिला अपने परिजन के साथ बाइक पर पीछे बैठकर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर बने बड़े गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी।बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिमगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिमगा में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक ने महिला को कुचला: मौत

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments