आज 21अगस्त2026 का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। लेकिन काम को लेकर कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। इस समय छोटी-सी बात भी बड़ा मुद्दा बन सकती है, इसलिए रिश्तों में धैर्यवान रहें।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि, कोई बड़ी डील को लेकर फैसला करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। आपकी समझदारी और सूझबूझ आज व्यापार में काम आएगी।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। कोई बड़ा अवसर भी नौकरी को लेकर आपको प्राप्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुकून मिल सकता है।
कर्क राशि
आज का दिन आपको सोच-समझकर बोलने वाला है। समाज में छवि अच्छी रहेगी और लोगों का समर्थन भी बढ़ेगा। लेकिन कुछ मामलों में चुप रहना ही बेहतर होगा। अगर आपने किसी को उधार पैसा दिया था, तो उसकी वापसी के संकेत मिल सकते हैं।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। कोई अपना आपसे मिलने भी आ सकता है। वहीं, आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन बेहद खुश रहेगा। इसके अलावा निवेश से भी अच्छा लाभ आपको होगा। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल भी खुशनुमा हो सकता है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सुखद और यादगार रहने वाला हो सकता है। रिश्तों में भी मजबूती आएगी और आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। अगर काफी समय से कहीं घूमने का प्लान बना रहे थे, तो आज परिवार के साथ जा सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। करियर को लेकर नया मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। वहीं, कोई अच्छी खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। बच्चों को खुश करने के लिए उनके लिए कुछ नया खरीद सकते हैं।
आज का दिन रिश्तों के मामले में थोड़ा संभलकर चलने वाला रहेगा। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। वहीं, परिवार में तालमेल की कमी के कारण बहस हो सकती है। कोई बड़ा निवेश करने का प्लान आज बना सकते हैं।
आज का दिन मेहनत के दम पर सफलता पाने वाला रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। माना जा रहा है कि, आपकी मेहनत ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बनेगी। काम में आ रही कोई रुकावट दोस्त की मदद से दूर हो सकती है।
प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहद अच्छा रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यही कारण है कि, आज का दिन आपके लिए सुकून और खुशियां लेकर आ सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने या खुशी के पल बिताने की योजना भी बन सकती है।

