Homeछत्तीसगढ़अश्विनी नगर में युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार,...

अश्विनी नगर में युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, सभी नाबालिग

रायपुर। अश्विनी नगर इलाके में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी नाबालिग हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेन से फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने तलाश के बाद पकड़ लिया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक नाबालिग पूर्व में लूट की वारदात में भी शामिल रहा है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल युवक की हत्या के पीछे मुख्य कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की वजह और वारदात में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments