आज 12 अक्टूबर को नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम और दृढ़ संकल्प की प्रतीक हैं. कठोर साधना और ब्रह्म में लीन रहने के कारण इन्हें ब्रह्मचारिणी कहा गया है. उनकी आराधना से साधक को आत्मबल और धैर्य प्राप्त होता है. देवी की पूजा विद्यार्थियों और साधना करने वालों के लिए विशेष फलदायी मानी गई है. जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, उन्हें भी ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए. के दूसरे दिन स्नान के बाद पीले या सफेद वस्त्र पहनकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें. सबसे पहले देवी के सामने घी का दीपक प्रज्वलित करें.
नवरात्र के दूसरे दिन आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा,
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर आ रहा है। वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती है। आरोप लग रहे हैं कि जेल जाने से बचने के लिए आरोपी अस्पताल में भर्ती हुआ है।हालांकि, पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के दौरान तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। वहीं, सामने आए वीडियो में आरोपी के बगल वाले बेड पर 2 पुलिस आरक्षक भी आराम फरमाते दिखे। CSP ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
रेप का आरोपी अस्पताल में गुटखा खाते, आराम फरमाते
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में साइबर थाना पुलिस ने शादी का विज्ञापन देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।मामले के मुताबिक, साइबर क्राइम पोर्टल पर एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शादी कराने का झांसा देकर उससे 6 लाख 65 हजार रुपये की ठगी की गई है। शिकायत मिलने के बाद जांजगीर साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
सावधान!.. शादी के नाम पर चल रहा बड़ा फ्रॉड,
कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों के दल की मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी दहशत है। हाथियों का खौफ अब बच्चों की पढ़ाई से लेकर ग्रामीणों की रातों की नींद तक छीन रहा है। हाथी तेलियामार के आसपास विचरण कर रहे हैं, जिसमें एक दंतैल हाथी अलग घूम रहा है जो सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है।हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए तेलियामार के दीपक मिशन स्कूल प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा को देखते हुए हॉस्टल में रह रहे बच्चों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। तीन दिन पहले ही हाथियों के झुंड ने हॉस्टल में घुसकर दीवार तोड़ दी थी। साथ ही बगीचे को तहस-नहस करते हुए एक किसान के मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
52 हाथियों के दल से गांव में दहशत: स्कूल-हॉस्टल खाली
रायपुर में बंजारी दरगाह उर्स के दौरान निकले संदल जुलूस में पुलिस ने 11 चाकू और 350 से ज्यादा धातु के कड़े जब्त किए। कड़ों का कुल वजन करीब 45 किलो बताया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। जबकि, 9 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक, उर्स के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदल जुलूस में शामिल संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इस दौरान 50 से ज्यादा लोगों को थाने लाकर पूछताछ और जांच की गई।इनमें से 9 लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई। सभी को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट, सिटी कोतवाली के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

