Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

आज 12 अक्टूबर को नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम और दृढ़ संकल्प की प्रतीक हैं.  कठोर साधना और ब्रह्म में लीन रहने के कारण इन्हें ब्रह्मचारिणी कहा गया है. उनकी आराधना से साधक को आत्मबल और धैर्य प्राप्त होता है. देवी की पूजा विद्यार्थियों और साधना करने वालों के लिए विशेष फलदायी मानी गई है. जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, उन्हें भी ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए. के दूसरे दिन स्नान के बाद पीले या सफेद वस्त्र पहनकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें. सबसे पहले देवी के सामने घी का दीपक प्रज्वलित करें.

नवरात्र के दूसरे दिन आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा,

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर आ रहा है। वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती है। आरोप लग रहे हैं कि जेल जाने से बचने के लिए आरोपी अस्पताल में भर्ती हुआ है।हालांकि, पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के दौरान तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। वहीं, सामने आए वीडियो में आरोपी के बगल वाले बेड पर 2 पुलिस आरक्षक भी आराम फरमाते दिखे। CSP ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

रेप का आरोपी अस्पताल में गुटखा खाते, आराम फरमाते

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में साइबर थाना पुलिस ने शादी का विज्ञापन देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।मामले के मुताबिक, साइबर क्राइम पोर्टल पर एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शादी कराने का झांसा देकर उससे 6 लाख 65 हजार रुपये की ठगी की गई है। शिकायत मिलने के बाद जांजगीर साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

सावधान!.. शादी के नाम पर चल रहा बड़ा फ्रॉड,
कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों के दल की मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी दहशत है। हाथियों का खौफ अब बच्चों की पढ़ाई से लेकर ग्रामीणों की रातों की नींद तक छीन रहा है। हाथी तेलियामार के आसपास विचरण कर रहे हैं, जिसमें एक दंतैल हाथी अलग घूम रहा है जो सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है।हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए तेलियामार के दीपक मिशन स्कूल प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा को देखते हुए हॉस्टल में रह रहे बच्चों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। तीन दिन पहले ही हाथियों के झुंड ने हॉस्टल में घुसकर दीवार तोड़ दी थी। साथ ही बगीचे को तहस-नहस करते हुए एक किसान के मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
52 हाथियों के दल से गांव में दहशत: स्कूल-हॉस्टल खाली

रायपुर में बंजारी दरगाह उर्स के दौरान निकले संदल जुलूस में पुलिस ने 11 चाकू और 350 से ज्यादा धातु के कड़े जब्त किए। कड़ों का कुल वजन करीब 45 किलो बताया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। जबकि, 9 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक, उर्स के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदल जुलूस में शामिल संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इस दौरान 50 से ज्यादा लोगों को थाने लाकर पूछताछ और जांच की गई।इनमें से 9 लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई। सभी को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट, सिटी कोतवाली के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

संदल जुलूस में 11 चाकू और 350 कड़े जब्त:

मेट्रो में बैठी एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला बाथरोब पहने, सिर पर तौलिया लपेटे और आंखों के नीचे अंडर-आई पैच लगाए नजर आती है. उसका अंदाज देखकर ऐसा लगता है, जैसे उसने मेट्रो को ही स्पा बना लिया हो. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “क्या ये सीधे नहाकर मेट्रो में आ गई?”सोशल मीडिया पर इसे दिल्ली मेट्रो का बताकर शेयर किया जा रहा है. दिल्ली मेट्रो में इससे पहले भी यात्रियों के अलग-अलग और अजीबोगरीब अंदाज के वीडियो वायरल हो चुके हैं. साल 2023 में बिकिनी पहनकर मेट्रो में सफर करती एक लड़की का वीडियो भी खूब चर्चा में रहा था. ऐसे में कई यूजर्स इस नए वीडियो को भी उसी तरह का पब्लिक स्टंट मान रहे हैं.

बाथरोब और सिर पर तौलिया… मेट्रो में महिला का VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लीवर ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठगों ने महासमुंद के रहने वाले कारोबारी को अपने जाल में फंसाया और फिर पैसे लेकर फरार हो गए। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। बीमार बड़े भाई के लीवर ट्रांसप्लांट के लिए जुटाई गई 30 लाख रुपये की रकम ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में डॉक्टरों से जान-पहचान होने और कम खर्च में लीवर ट्रांसप्लांट कराने में मदद का झांसा देकर कारोबारी से रुपये ऐंठ लिए। रकम लेने के बाद आरोपितों ने रुपये अस्पताल में जमा कराने की पर्ची देने का भरोसा दिया, लेकिन शाम तक दोनों के मोबाइल फोन बंद हो गए। पीड़ित की शिकायत पर आजाद चौक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर में लीवर ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी

क्या आप विश्वास करेंगे कि कोई बिल्ली किसी की मौत का सटीक वक्त बता सकती है? यह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं बल्कि ऑस्कर नाम के एक बिल्ले की सच्ची दास्तान है, जिसने एक या दो बार नहीं बल्कि 100 से ज्यादा बार डॉक्टरों से पहले बता दिया कि किस मरीज की सांसें थमने वाली हैं. साल 2022 में 17 साल की उम्र में ऑस्कर की मौत हो गई, लेकिन अपनी मौत के बाद यह बिल्ला कई सवाल छोड़ गया, जिसका जवाब वैज्ञानिकों के पास नहीं है.साल 2005 में अमेरिका के रोड आइलैंड के एक नर्सिंग होम ने काले-सफेद रंग के बिल्ले ऑस्कर को गोद लिया था. शुरुआत में बेहद शांत रहने वाले ऑस्कर में जल्द ही नर्सों ने एक अजीब बात नोटिस की. वह जिस भी गंभीर मरीज के बिस्तर पर जाकर दुबक जाता, चंद घंटों में उसकी मौत हो जाती थी. पहले इसे महज एक इत्तेफाक माना गया, लेकिन जब यह बार-बार होने लगा तो सबके होश उड़ गए.”

जिस मरीज के बिस्तर पर ये बिल्ला बैठा , उसकी मौत,तय

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज INDIA गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। राहुल गांधी के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान पर विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी है। इस प्रदर्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के भी शामिल होने की जानकारी है।छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के भी प्रदर्शन में शामिल होने की बात सामने आई है। विपक्षी दलों के इस कार्यक्रम को लेकर राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ने की संभावना है।

दिल्ली में INDIA गठबंधन का प्रदर्शन आज, राहुल गांधी के आह्वान पर जुटेंगे विपक्षी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फर्जी क्राइम ब्रांच के नाम पर युवक को ब्लैकमेल कर रकम वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने डेटिंग ऐप के जरिए युवक से दोस्ती की। इसके बाद उसे होटल में बुलाया गया, जहां कथित तौर पर उसे निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया गया। इसी वीडियो के जरिए युवक को डराकर ब्लैकमेल करने और उससे 1 लाख 38 हजार रुपये वसूलने का आरोप है।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने फर्जी क्राइम ब्रांच का दबाव बनाकर युवक को अपने जाल में फंसाया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फर्जी क्राइम ब्रांच का भांडाफोड़

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments