Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया, फिर अपने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से उसके शव के कई टुकड़े किए, फिर पहचान और सबूत मिटाने के लिए सिर और धड़ अलग-अलग जगह फेंक दिए।वसीम अंसारी (35) का कटा सिर झाड़ियों के पास एक गड्ढे में दफन मिला। जबकि धड़ 200 मीटर दूर गड्ढे में मिला। अब पुलिस ने कोटडीह के रहने वाले सोनू खैरवार (30) और उसकी पत्नी मनबासो खैरवार (25) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पस्ता थाना क्षेत्र की है. ।वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम को एक्टिवा से घर से निकला था।उसके बाद से गायब था ,

गर्लफ्रेंड ने पति संग मिलकर बॉयफ्रेंड को कुल्हाड़ी से काटा

राजधानी रायपुर में 25 करोड़ रुपए की रंगदारी वसूली के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेंट्रल जोन के DCP ने शोएब ढेबर को फरार घोषित करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।पुलिस के अनुसार, शोएब ढेबर पर लॉरेंस गैंग के नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी वसूलने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी, लेकिन उसके नहीं मिलने पर अब उसे फरार घोषित करते हुए इनाम की घोषणा की गई है।पुलिस आरोपी की तलाश के साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

रायपुर में शोएब ढेबर फरार घोषित, 5 हजार का इनाम

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत 6 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 7 से 9 अक्टूबर तक उनका बस्तर दौरा प्रस्तावित है। उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार वे कांकेर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में संगठनात्मक बैठकों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।आज  रात करीब 9 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे और रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।7 अक्टूबर: सुबह रायपुर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। कांकेर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में शामिल होंगे। इसके बाद जगदलपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।8 अक्टूबर: जगदलपुर से दंतेवाड़ा जाएंगे। यहां दंतेश्वरी माता मंदिर में दर्शन के बाद कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद हितालकुड़म-बारसूर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर नुकसान और समस्याओं की जानकारी लेंगे।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का चार दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से

बिलासपुर में पत्नी और बच्चों से मिलने पहुंचे सरकारी शिक्षक के साथ उसकी पत्नी और सास ने मारपीट की। शिक्षक का आरोप है कि पत्नी ने दूसरी शादी करने की बात कहते हुए तलाक मांगा। मना करने पर पत्नी और सास ने हाथ-मुक्का और लात से उसकी पिटाई की।इतना ही नहीं, रेलवे पुलिस में पदस्थ होने की बात कहते हुए पत्नी ने उसे रेलवे ट्रैक पर लेटाकर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के ग्राम तेन्दुमुड़ी छिपिया निवासी किशन कुमार दिव्य शिक्षक हैं। वे वर्तमान में महगई में किराये के कमरे में रहते हैं और ग्राम पथरी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उनकी पत्नी शकुन्तला बंजारे आरक्षक हैं और जीआरपी में पदस्थ हैं। वह बच्चों के साथ बिलासपुर में रहती हैं।

बिलासपुर में कॉन्स्टेबल पत्नी ने टीचर पति को पीटा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक हुआ है। 22 साल की छात्रा आमापारा लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी, तभी सिंचाई कॉलोनी में एक युवक ने उस पर एसिड डाल दिया। एसिड से उसके शरीर का दाहिना हिस्सा और आंख-चेहरा बुरी तरह झुलस गया है।उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। आरोपी युवक CCTV में भागते हुए नजर आया है। घटना बालोद थाना इलाके के आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने की है।छात्रा MA की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।

बालोद में पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक रायपुर रेफर

धमतरी जिले के कुरुद तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने एसडीएम कार्यालय की भू-अर्जन शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पुनेश्वर सूर्यवंशी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी पर जमीन की खरीदी-बिक्री से जुड़े मामले में डायवर्जन की प्रक्रिया के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता प्रकाश चंद्राकर ने इसकी शिकायत ACB से की थी।शिकायत की जांच के बाद ACB ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 10 हजार रुपये लेकर आरोपी के पास पहुंचा। जैसे ही पुनेश्वर सूर्यवंशी ने रकम ली, पहले से घात लगाए बैठी ACB की टीम ने उसे दबोच लिया।

धमतरी: कुरुद तहसील कार्यालय में ACB 10 हजार की रिश्वत लेत गिरफ्तार

रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को 4 मांगों को लेकर स्थानीय लोगों ने 5 घंटे अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। आवेदनों की माला पहने प्रदर्शनकारी निगम आयुक्त से मुलाकात की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।उनकी न कोई सुनवाई हुई, न कोई आश्वासन मिला। निगम आयुक्त से मिलने की बात कहते हुए स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि जब तक आयुक्त उनसे मुलाकात नहीं करते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, समस्याओं को लेकर वे पहले भी निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार आवेदन दे चुके हैं। कुछ मांगों पर 20 से 25 बार तक आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन करने का फैसला लिया।

आवेदन की माला पहनकर रायपुर निगम में अर्धनग्न प्रदर्शन
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments