Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

बालोद जिले के रानीमाई मंदिर के पास पिछले 59 दिनों से घूम रहे एक घायल भालू को वन विभाग ने पकड़ लिया है। भालू को पिंजरे में कैद किया गया। भालू के पिछले दाहिने पैर में गंभीर चोट थी। इस चोट के कारण वह करीब डेढ़ महीने से तीन पैरों पर चल रहा था। शाम होते ही वह रानीमाई मंदिर और आसपास के गांवों में खाने की तलाश में पहुंच जाता था।वन विभाग ने मंदिर के पास एक पिंजरा लगाया था। इसमें गुड़ और नारियल रखा गया था। इनकी खुशबू से आकर्षित होकर भालू पिंजरे में घुस गया और फंस गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह भालू कई बार होटलों में घुसकर भजिया खा जाता था। एक बार तो इसने कड़ाही का तेल भी पी लिया था। वन विभाग ने भालू को इलाज के लिए जंगल सफारी भेज दिया है।

होटल में भजिया खाया, कड़ाही का तेल पी गया भालू,VIDEO

छत्तीसगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर खास रौनक देखने को मिली है। रात को हालत ये रहे की  रायपुर में टाटीबंध के सर्विस रोड में 1 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इस्कॉन मंदिर समेत सर्विस रोड से दुर्ग की तरफ जाने वाले लोग जाम में फंस गए हैं। शहर के अलग-अलग मंदिरों में विशेष पूजा, अभिषेक,किया गया  भजन-कीर्तन भी हुए जैतुसाव मठ में 11 क्विंटल मालपुआ और 1 क्विंटल पंजीरी का भोग लगाया गया ।समता कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर में 101 लीटर दूध से भगवान का अभिषेक किया गया। इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय महोत्सव हो रहा है।  रायगढ़ में 20 से ज्यादा झांकिया बनाई गई है।

रायपुर-इस्कॉन मंदिर के पास 1 किमी लंबा जाम,में  लोग फंसे

एमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ के हॉस्टल मेस में खाने की क्वालिटी और साफ-सफाई को लेकर सामने आई शिकायतों के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है।यूनिवर्सिटी का कहना है कि  स्टूडेंट्स मेस कमेटी ने मेस का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान सफाई, डाइनिंग एरिया, खाना सर्व करने की व्यवस्था और हाउसकीपिंग संतोषजनक मिली।निरीक्षण में कोई बड़ी कमी नहीं मिली। हालांकि, स्टूडेंट्स की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने मामले की विस्तृत जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है।यह कमेटी शिकायतों, स्टूडेंट्स के फीडबैक और उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच कर रिपोर्ट देगी।दरअसल, हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स ने नाम न पब्लिश करने का निवेदन करते हुए बताया था किखाने की प्लेट में दाल-चावल के साथ कभी इल्ली तो कभी छोटे-छोटे कीड़े मिल रहे हैं।

थाली में कीड़े मिलने की शिकायत, एमिटी ने बैठाई जांच

राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित मस्जिद के इमाम मुजिबुर्ररहमान को छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ मिली शिकायतों और सामाजिक समरसता बिगाड़ने के आरोपों के बाद की गई है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए इमाम पर कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया है।बताया गया है कि इमाम पर जनाजे की नमाज कराने से इनकार करने का भी आरोप है। इसके अलावा हिस्सेदारी की कुर्बानी के दौरान जमा राशि में कथित गड़बड़ी और पैसे के गबन के आरोप भी शिकायत में लगाए गए हैं।वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के मुताबिक, इमाम के कथित भड़काऊ बयानों के कारण विवाद की स्थिति भी बनी थी।  शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वक्फ बोर्ड ने मामले की जांच और उपलब्ध शिकायतों के आधार पर इमाम को पद से हटाने की कार्रवाई की है।

रायपुर के संजय नगर मस्जिद के इमाम मुजिबुर्ररहमान बर्खास्त

भिलाई के 32 बंगला इलाके में पिस्टल लेकर घूम रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिस इलाके में यह युवक हथियार लेकर घूम रहे थे, वह कोई सामान्य इलाका नहीं है। आसपास पूर्व मंत्री, पुलिस के बड़े अधिकारियों के आवास और आईजी कार्यालय भी मौजूद हैं।सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर सूरज ताण्डी (29) के पास से एक पिस्टल मिली। वहीं, दीपक दास उर्फ सिब्बू और महेश ताण्डी के पास से एक-एक पिस्टल कारतूस बरामद हुआ।तीनों आरोपियों की पहचान सूरज ताण्डी निवासी 32 बंगला उड़िया बस्ती भिलाई नगर, दीपक दास उर्फ सिब्बू और महेश ताण्डी दोनों निवासी रायपुर नाका ओडिया बस्ती थाना पद्मनाभपुर के रूप में हुई है।

पिस्टल लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार:एक पिस्टल और कारतूस जब्त,

इंदौर के राऊ में रक्षाबंधन के दिन एक कमेंट ने पारिवारिक विवाद को खूनी वारदात में बदल दिया. आरोप है कि जेठानी पार्वती बाई कुशवाह ने अपनी देवरानी वंदना की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी और शव पानी के हौज में फेंक दिया. पुलिस ने CCTV की मदद से चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. राखी का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का दिन होता है, लेकिन इंदौर में  एक परिवार के रिश्ते खून से रंग गए. राऊ थाना क्षेत्र के न्यू नेहरू नगर में 21 वर्षीय वंदना पटेल की हत्या से सनसनी फैल गई. उसका शव एक बंद मकान के बाहर बने पानी के हौज में मिला. शरीर पर चाकू के निशान थे और शुरुआती.जांच में मामला हत्या का सामने आया. जांच शुरू की.मृतका की जेठानी पार्वती बाई कुशवाह की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं पूछताछ मेंसब खुलासा हो गया

भाई पर कमेंट से भड़की जेठानी… देवरानी की हत्या

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के शक में एक ग्रामीण की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पहले मृतक और उसके परिवार के साथ मारपीट की और बाद में डंडे से पीटकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जोगा मंडावी (53) को लेकर गांव के कुछ लोगों को संदेह था कि वह जादू-टोना करता है। ग्रामीणों का आरोप था कि उसकी वजह सेगांव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आरोप है कि उसे डंडे से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

छत्तीसगढ़: जादू-टोना के शक में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या,
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments