तिल्दा-नेवरा-अपराधों की रोकथाम और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से तिल्दा-नेवरा पुलिस ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने देवार बस्ती, अटल आवास, मोहभट्ठा पारा सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर संदिग्ध रूप से घूमने वाले लोगों की जांच की।
अभियान के दौरान बिना उचित कारण क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान की गई। पुलिस ने उन्हें अनावश्यक रूप से क्षेत्र में नहीं घूमने की समझाइश देने के साथ आवश्यक निर्देश भी दिए।
जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए कुल 21 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126/135 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से संवेदनशील क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप की स्थिति रही।
तिल्दा-नेवरा थाना प्रभारीरमाकांत तिवारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

