तिल्दा-नेवरा-पूरे देश के साथ तिल्दा नेवरा में बड़ी ही धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया. शहर के सभी भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरो में जहां श्रद्धालुओ की भीड़ रही श्रद्धालुओ ने भगवान की विधिवत पूजा की .हर साल भाद्रपद मास के कृ्ष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है. शुक्रवार को तिल्दा सहित आसपास के पुरे इलाके में कृष्ण जन्माष्टमी,का पर्व बड़ी ही धूमधाम मनाया गया.शहर के 119 साल पुराने पंचायती अग्रवाल मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुबह से हि श्रद्धालुओ का ताता लगा रहा भक्तो ने मंदिर में भगवान की विधिवत पूजा की गई मंदिर को फूलों से शानदार सजाया गया था,
शाम को भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया जो रात भगवान श्री कृष्ण की जन्म होने के बाद समाप्त हुआ. रात 12 बजे घड़ी की सुइयां जैसे ही एक जगह पहुंची मंदिर में भगवान के जन्म उत्सव को लेकर धूम मच गई, लोग एक दूसरे को बधाई देकर भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते रहे. पंडित संतोष शर्मा ने जन्मोत्सव के बाद भगवान की विशेष आरती संपन्न कराई पश्चात 56 भोग का प्रसाद बांटा गया.. इस मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

इसी तरह स्टेशन चौक केसवानी मोहल्ले में राधा कृष्ण मंदिर में भी भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. भगवान के जन्म होते ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से मंदिर गूंज उठा.. यहां पंडित सत्यनारायण शास्त्री के द्वारा भगवान की विधि विधान के साथ आरती कराई और प्रसाद का वितरण किया.. इसके अलावा झूलेलाल मंदिर परिसर में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया यहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मंदिर के सामने भजन कीर्तन करते रहे. मंत्र प्रांगण में मटकी फोड़ का भी आयोजन किया गया..
इसके अलावा पूजा सिंधी पंचायत हाल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या मुंबई के कलाकारों के द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए.. आयुष कोटवानी तरुण बत्रा तरुण नेभवानी और लखवानी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तगण भगवान के भजनों पर नाचते रहे. इस मौके पर नटखट कान्हा 2026 का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया..
100 से ज्यादा बच्चे राधा कृष्ण थीम पर सजे..
रंग बिरंगे परिधानों में सजे कान्हा यशोदा सी ममता लिए माताएं और मंच पर होती रासलीलाओं ने तिल्दा नेवरा को वृंदावन की गलियों में पहुंचा दिया नटखट कान्हा 2026 कार्यक्रम जहां ट्रेडीशन और फैशन का फ्यूजन देखने को मिला
केसरवानी मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित प्रतिभावान बच्चों के लिए सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें दसवीं और बारीकी परीक्षा में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले यश शर्मा आदित्य अग्रवाल ईशान केसरवानी अमन अग्रवाल आकाश तिवारी इन 12वीं के छात्रों का मंदिर परिवार की ओर से सम्मान किया गया इसी तरह दसवीं में 80 अंक से अधिक प्राप्त करने वाले श्रेयांश केसरवानी और अभी चल अविचल शर्मा का सम्मान किया गया..

